अवैध रूप से संचालित टैक्सी एवं बसों के विरूद्ध चलाये गये अभियान में पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा कुल अवैध टैक्सी व डग्गामार बसों के विरूद्ध की गयी कार्यवाही

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बरेली द्वारा 07 दिवसीय (एक सप्ताह ) के लिये जनपद में अवैध रूप से संचालित टैक्सी और बस स्टैंड, ईको, डग्गामार बसों के विरूद्ध कठौर कार्रवाई हेतु एक विशेष अभियान चलाया गया है। यह अभियान यातायात व्यवस्था को सुचारु करने, अवैध वसूली को रोकने और आम जनता को जाम की समस्या से निजा़त दिलाने के उद्देश्य से चलाया गया है।
इसी अभियान के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक नगर बरेली द्वारा क्षेत्राधिकारी नगर तृतीय एवं प्रभारी निरीक्षक बारादरी मय पुलिस फोर्स के साथ थाना बारादरी क्षेत्रान्तर्गत विभिन्न संवेदनशील स्थानों पर सघन वाहन चैकिंग अभियान चलाया गया, जिसमें अवैध रूप से संचालित टैक्सी और डग्गामार वाहनों पर कार्रवाई की गई। इसी के क्रम में सेटेलाइट पर अवैध रूप से संचालित ईको टैक्सी/ डग्गामार बसों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुये अवैध रूप से संचालित 28 ईको टैक्सी व 02 डग्गामार बसों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही करते हुये नियमानुसार जब्त किया गया है।
बरेली पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे ट्रैफिक नियमों का पालन करें और अवैध टैक्सी/बस स्टैंड का उपयोग न करें। साथ ही, ऐसी गतिविधियों की सूचना भी पुलिस को दें।
जनपद बरेली पुलिस का उद्देश्य शहर को जाममुक्त और सुरक्षित बनाना है। अवैध टैक्सी और बस स्टैंड के खिलाफ कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बरेली द्वारा उ0नि0 रहमत अली नियुक्ति थाना आंवला, बरेली के विरूद्ध गम्भीर आरोप संज्ञान में आने पर किया गया निलम्बित

Wed May 21 , 2025
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बरेली द्वारा उ0नि0 रहमत अली नियुक्ति थाना आंवला, बरेली के विरूद्ध गम्भीर आरोप संज्ञान में आने पर किया गया निलम्बित दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : उ0नि0 रहमत अली थाना आंवला, बरेली द्वारा माननीय न्यायालय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कक्ष संख्या-05 गैंगस्टर एक्ट जनपद बरेली द्वारा […]

You May Like

Breaking News

advertisement