प्रयागराज महाकुंभ के शिविरों में “मां सीता रसोई” के द्वारा साधु-संतों को भोजन करा रही हैं प्रख्यात समाजसेवी मनप्रीत कौर

प्रयागराज महाकुंभ के शिविरों में “मां सीता रसोई” के द्वारा साधु-संतों को भोजन करा रही हैं प्रख्यात समाजसेवी मनप्रीत कौर।

अन्न से करनी है अधिक से अधिक लोगों की सेवा : मनप्रीत कौर।

प्रयागराज महाकुंभ, प्रमोद कौशिक 29 जनवरी : प्रयागराज के महाकुंभ में देश भर के साधु-संतों का कल्पवास हो रहा है। इसमें ‘मां सीता रसोई’ का संचालन करने वालीं श्रीमहंत ज्ञान दास महाराज हनुमान गढी (अयोध्या) की सदप्रेरणा से संकटमोचन सेना महिला प्रकोष्ठ, पंजाब की अध्यक्ष, प्रख्यात समाजसेवी मनप्रीत कौर (लुधियाना) उनकी सेवा में लीन हैं। वह महाकुंभ में भी अपनी पूरी टीम के साथ साधु, संतों और भण्डारों के लिए विशेष रूप से अलग – अलग शिविरों में जाकर मां सीता रसोई चला रही है। प्रतिदिन 15 से 20 हजार ज्यादा साधु- संतों को भोजन प्रसाद उपलब्ध करा रही हैं।
आचार्य अंशुल पाराशर ने बताया कि महाकुंभ के सेक्टर-18 स्थित हरियाणा के चरखी दादरी आश्रम के पीठाधीश्वर दंडी स्वामी ब्रह्माश्रम महराज के शिविर में उन्होंने ‘मां सीता रसोई’ के द्वारा अन्नक्षेत्र चलाकर सेक्टर–20 में स्थित अटल अखाड़ें में पहुंची और साधु-संताें को भोजन प्रसाद व दक्षिणा आदि वितरित की।
संकटमोचन सेना महिला प्रकोष्ठ, पंजाब की अध्यक्ष, प्रख्यात समाजसेवी मनप्रीत कौर ने कहा कि वे कई वर्षों से अयोध्या और वृंदावन में “सीता की रसोई” चला रही हैं। जिनके माध्यम से वे धार्मिक स्थलों पर जा-जाकर इसी तरह साधु-संतों व निर्धनों- निराश्रितों की सेवा करती हैं। उनका प्रयास रहता है कि कोई भी व्यक्ति भूखा न सोए। उन्होंने बताया कि समाजसेवा करने से उन्हें बहुत संतुष्टि मिलती है।इसीलिए उनकी पूरी कोशिश रहती है, कि वे अधिक से अधिक लोगों की अन्न से सेवा कर सकें।
प्रख्यात समाजसेवी मनप्रीत कौर ने बताया कि सीता रसोई के द्वारा प्रयागराज महाकुंभ के अंतर्गत महाशिवरात्रि तक यह अन्नसेवा यथावत चलती रहेगी।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

स्वस्थ शरीर और मस्तिष्क के लिए खेल जरूरी : डॉ. वीरेन्द्र पाल

Fri Jan 31 , 2025
स्वस्थ शरीर और मस्तिष्क के लिए खेल जरूरी : डॉ. वीरेन्द्र पाल। केयू यूनिवर्सिटी सीनियर सेकेंडरी मॉडल स्कूल की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता। कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 29 जनवरी : स्वस्थ शरीर और मस्तिष्क के लिए खेल बहुत जरूरी है। खेलने से छात्रों का सम्पूर्ण व्यायाम होता है और वो दुगनी ऊर्जा […]

You May Like

advertisement