आज़मगढ़:घर से सटे भोजनालय के पास पेशाब करने से मना करने पर हुई मारपीट मामले में, एक पक्ष बार-बार पुलिस के चक्कर लगाकर दबाव बना रहा

घर से सटे भोजनालय के पास पेशाब करने से मना करने पर हुई मारपीट मामले में, एक पक्ष बार-बार पुलिस के चक्कर लगाकर दबाव बना रहा।

सगड़ी (हरैया) ब्लॉक के चकलालचन्द में कुछ दिन पहले पड़ोसियों में हुई जमकर मारपीट के बाद मामला जीयनपुर कोतवाली में पहुंचा था।

धर्मेंद्र सिंह के अनुसार दोनों पक्ष का 151 में चालान के बाद जमानत हो चुकी है। इसके बावजूद एक पक्ष की महिला बार-बार थाने में जाकर अनावश्यक पुलिस पर दबाव बनाने की कोशिश कर रही है। जीयनपुर थाना अध्यक्ष ने महिला को समझा-बुझाकर दोनों पक्षों में समझौता करवाने की बात कही। लेकिन महिला बार-बार थाने में पहुंचकर एक पक्ष पर अनाप-शनाप आरोप लगा रही है।महिला का मकसद एक पक्ष पर मुकदमा दर्ज करवाना है।

जबकि बार-बार थाने पहुंचने वाली महिला के परिवार का एक सदस्य नाली में पेशाब करते हुए दिख रहा है। और इसी बात को लेकर मारपीट भी हुई थी।

अब आइए शुरुआत से पूरे मामले को समझ लेते हैं।

3 अप्रैल को सुबह 8:30 बजे अभिषेक उर्फ धर्मेंद्र सिंह s/o अशोक सिंह ने अपने रसोईघर से सटे नाली में पड़ोसी विनय सिंह को पेशाब करने से मना किया तो इस बात पर आगबबूला होते हुए विनय सिंह उर्फ साधु, जय नाथ सिंह, अंबिका सिंह, अभिराम सिंह, प्रेम सिंह और इनके घर की महिलाओं ने गाली गलौज करते हुए धर्मेंद्र सिंह के परिवार के साथ मारपीट शुरू कर दी।

धर्मेंद्र सिंह ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि मेरे घर के पीछे की तरफ मेरा किचन है जिससे सटी पीछे एक नाली बहती है, जो ठीक विनय सिंह के घर के सामने पड़ती है।

यह मामला पिछले दो-तीन साल से चला आ रहा है। बार-बार मना करने पर भी विनय सिंह का परिवार नहीं मानता है और भारत स्वच्छ मिशन की धज्जियां उड़ाते हुए लगातार किचन से सटी नाली में पेशाब करने से बाज नहीं आ रहा।

इस बात को लेकर कई बार बहस हो चुकी है।

3 अप्रैल को दोनों पक्षों में हुई मारपीट के बाद विनय सिंह के परिवार ने चालाकी करते हुए, 100 नंबर पर फोन घुमा दिया और जीयनपुर कोतवाली में जाकर धर्मेंद्र सिंह, उम्र 28 वर्ष s/o अशोक सिंह उम्र 55 वर्ष धर्मेंद्र सिंह की माता त्रिलोचन सिंह उम्र 50 वर्ष अंकुर उर्फ पिंकू सिंह उम्र 30 वर्षs/o राणा प्रताप सिंह उम्र 65 वर्ष पर एफ आई आर दर्ज करवा दी। मामला तो दिलचस्प तब हो गया जब दिल्ली में रह रहे युवक पिंकू सिंह पर भी एफ आई आर दर्ज करवा दी गई और यह वही पिंकू सिंह है जिनके पिता का नाम राणा प्रताप सिंह है।

धर्मेंद्र सिंह के परिवार ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि हमारा मेडिकल नहीं करवाया गया और वही हमारे विपक्षियों का मेडिकल करवाया गया।

धर्मेंद्र सिंह ने कहा की मुझे मेरे पड़ोसियों द्वारा मारा पीटा गया और अंदरूनी चोटें आई हैं, इस बात की जांच किए बिना हमारे साथ ऐसा क्यों अन्याय किया गया।

धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि मेरे पास पड़ोसी विनय सिंह की विवादित नाली में पेशाब करते हुए वीडियो मौजूद है और भारत स्वच्छ मिशन की धज्जियां उड़ाते हुए विनय सिंह पर क्या कार्यवाही होगी हम भी देखना चाहते हैं।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

दिल्ली में पपेट थिएटर फेस्टिवल का समापन

Sun Apr 10 , 2022
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 दिल्ली 10 अप्रैल : घिटोरनी में चल रहे 3 दिन के कठपुतली थिएटर फेस्टिवल आज धूम धाम से संपन्न किया गया। यह फेस्टिवल न केवल कठपुतली प्रेमियों के लिए एक हर्ष उत्सव है बल्कि देश में इस विलुप्त होती जा रही […]

You May Like

advertisement