कन्नौज
जनपद में कोरोना ने पकड़ी रफ्तार
22 की रिपोर्ट पॉजिटिव।
जिले में अब 95 एक्टिव केस।
कन्नौज। जिले में आज एक बार फिर कोरोना मरीजों की संख्या में बढोत्तरी हुई। आज 22 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। फिरोजपुर में चार लोग संक्रमित पाए गए हैं। डीएम आफिस का भी एक कर्मी कोरोना की चपेट में आया है। आज आयी रिपोर्ट में सुख्खा पुरवा तिर्वा में एक, मझपुरवा तालग्राम में एक,सौरिख में दो, महसोनापुर उमर्दा में एक, फिरोजपुर उमर्दा में चार, मो होली में एक, सुभाष नगर उमर्दा में एक, जलालाबाद में एक, ठठिया में एक, इंदरगढ़ हसेरन में एक, नेरा में एक, डीएम ऑफिस में एक, युसुफपुर भगवान मकरन्द नगर में एक, छिबरामऊ में एक, मीर वैश्य टोला में एक, बीबी चिमनी में एक संक्रमित मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है।
कन्नौज में अब तक 3609 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है जिसमे 3468 ठीक हुए है। जिले में इस समय एक्टिव केस की संख्या 95 है। अब तक जिले में 48 लोगों की मौत हो चुकी है।