संपत्ति के लालच में छोटे भाई ने की बुजुर्ग की हत्या, पुलिस ने किया पर्दाफाश, आरोपी गिरफ्तार

संपत्ति के लालच में छोटे भाई ने की बुजुर्ग की हत्या, पुलिस ने किया पर्दाफाश, आरोपी गिरफ्तार

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : सिरौली क्षेत्र में अविवाहित बुजुर्ग की हत्या के मामले में पुलिस ने मंगलवार को उसके ही परिजनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार हत्या की साजिश मृतक की पैतृक संपत्ति के लालच में रची गई थी।
सिरौली थाना क्षेत्र के ग्राम नसरतगंज निवासी सोमपाल पुत्र लेखराज की शनिवर को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मंगलवार को पुलिस ने हत्या का खुलासा करते हुए मृतक के भतीजे धर्मेन्द्र पुत्र रामपाल, अमरपाल पुत्र रामपाल, विजेन्द्र पुत्र लेखराज और भगवान देई पत्नी विजेन्द्र को गिरफ्तार किया।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि सोमपाल अविवाहित था और उसका कोई वारिस नहीं था। वह अपने छोटे भाई विजेन्द्र के साथ ही रहकर जीवन यापन कर रहा था। कुछ वर्षों पूर्व विजेन्द्र ने ही उसका पथरी का ऑपरेशन कराया था, जिसके लिए पारिवारिक जेवरात बेचे गए थे। इसके बाद सोमपाल ने किसान क्रेडिट कार्ड और भूमि विकास बैंक से ऋण लिया और सारा पैसा मौज-मस्ती में उड़ा दिया। परिजनों को आशंका थी कि सोमपाल यदि अपनी जमीन बेचता है तो उससे जुड़ा कर्ज चुकाने में अन्य पारिवारिक जमीनें भी बिक जाएंगी। इसी आशंका में चारों ने मिलकर उसे रास्ते से हटाने की साजिश रची।
धर्मेन्द्र, विजेन्द्र और भगवान देई ने मिलकर हत्या की योजना को अंजाम दिया। रात को जब सोमपाल सो रहा था, तभी धर्मेन्द्र ने उसे तमंचे से गोली मार दी। इसके बाद तमंचा घर के पास ही घूरे में छिपा दिया गया और धर्मेन्द्र ट्रैक्टर लेकर खेत चला गया। योजना के अनुसार अमरपाल ने घटना की सूचना पुलिस को देकर भ्रम फैलाने का प्रयास किया। पुलिस टीम ने जांच के बाद चारों आरोपियों को पिपरिया तिराहे के पास स्थित एक दो मंजिला दुकान की आड़ से गिरफ्तार कर लिया। विजेन्द्र की तलाशी में उसके पास से 37,200 रुपये बरामद हुए, जो मृतक सोमपाल के चुराए गए 50 हजार रुपये में से बचे हुए थे। वहीं, धर्मेन्द्र की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त तमंचा भी बरामद कर लिया गया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

राष्ट्र जागरण युवा संगठन एनजीओ प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष ने दिव्यांग बच्चों के लिए दान की गई ट्रेडमिल

Wed Apr 30 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : ट्रेडमिल एक व्यायाम उपकरण है जिसका उपयोग लोग दौड़ने या चलने के लिए करते हैं। इसे अक्सर जिम या फिटनेस सेंटर में देखा जाता है। इस दान का उद्देश्य स्कूल के छात्रों को व्यायाम करने और शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने में मदद करना […]

You May Like

advertisement