सफाई कर्मचारियों के हित में सरकार ने लिए कई एतिहासिक फैसले: कृष्ण

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 94161-91877

हरियाणा सफाई कर्मचारी आयोग के चेयरमैन कृष्ण कुमार ने किया स्वच्छता कार्यक्रम का शुभारंभ।
सफाई कर्मचारियों के सालाना बजट में सरकार ने किया इजाफा।

कुरुक्षेत्र 17 जुलाई:- हरियाणा सफाई कर्मचारी आयोग के चेयरमैन कृष्ण कुमार ने कहा कि राज्य सरकार ने प्रदेश के सफाई कर्मचारियों के हित में अनेकों एतिहासिक फैसले लिए है। इस सरकार ने सफाई कर्मचारियों के सालाना बजट में इजाफा किया। इस बजट को 120 करोड़ से बढ़ाकर 160 करोड़ रुपए किया है। इतना ही नहीं सरकार ने कर्मचारी की मृत्यु होने पर 10 लाख रुपए बीमा जैसी सुविधा को भी लागू किया है।
चेयरमैन कृष्ण कुमार शनिवार को कैथल रोड़ पर स्थित एक निजी पैलेस में हरियाणा सफाई कर्मचारी संघ की तरफ से आयोजित स्वच्छता समारोह कुरुक्षेत्र कार्यक्रम में बोल रहे थे। इससे पहले चेयरमैन कृष्ण कुमार, हरियाणा ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के प्रदेशाध्यक्ष सीता राम वाल्मीकि ने विधिवत रुप से स्वच्छता कार्यक्रम कुरुक्षेत्र का शुभांरभ किया। चेयरमैन ने कहा कि कोरोना काल में प्रदेश में स्वच्छता अभियान के तहत शहरों व गांवों को साफ करना तथा कोविड वार्डो में सफाई करना तथा मरीजों के शौचालय में सफाई व्यवस्था दुरस्त रखने के लिए सफाई कर्मी ने एक योद्घा की भूमिका अदा की है। इस सेवा को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। इन योद्घाओं की भूमिका को स्वयं मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भी सराहा है।
उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारियों के लिए सरकार ने पीएफ पालिसी बनाई है, कर्मी की मृत्यु होने पर दस लाख रुपए बीमा कंपनी द्वारा पालिसी का लाभ देना, लोन जैसी सुविधाएं, वर्दी की सुविधा, कर्मचारी का वेतन समय पर देना, एसटीपी में सफाई कर्मचारी की सुरक्षा के मापदंड तैयार करना जैसी सुविधाएं मुहैया करवाई गई है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के प्रयासों से ही सफाई कर्मचारियों का वेतन बढ़ाकर 14 हजार रुपए किया गया है और पंचायतों के अधीन सफाई कर्मचारियों को सीधे सरकार ने अपने अधिकार क्षेत्र में लिया है। इसके अलावा सफाई कर्मचारियों के हित की मृत्यु पर कर्मचारी के बच्चों को नौकरी का लाभ देना, नौकरी के लिए आउट सोर्सिसिंग 2 पालिसी तैयार करना जितनी भी मांगें है उनको मुख्यमंत्री मनोहर लाल के समक्ष रखा जाएगा। इसके साथ ही प्रत्येक जिला में सफाई कर्मचारियों द्वारा सम्मान समारोहों का आयोजन किया जाएगा और मुख्यमंत्री मनोहर लाल को सम्मानित किया जाएगा।
हरियाणा ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के प्रदेशाध्यक्ष सीता राम वाल्मीकि ने मेहमानों का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल का कर्मचारियों के हित के लिए योजनाएं लागू करने पर आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने कर्मचारियों के हित व कल्याण के लिए अनेकों योजनाओं को अमलीजामा पहनान कर एक एतिहासिक कार्य किए है। इस कार्यक्रम में कुरुक्षेत्र के जिला अध्यक्ष गुरमीत सिंह, जींद से संजय सिंह, अंबाला से जसविंद्र, मोहन कुमार, करनाल से मुखपाल, राजेंद्र राजपाल, राजेश कुमार सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ਰਾਮਗੜ੍ਹੀਆ ਆਵਾਜ਼਼ ਪੰਜਾਬ ਜਥੇਬੰਦੀ ਵਿਚ 20 ਪਰਿਵਾਰਾਂ ਨੇ ਕੀਤੀ ਸ਼ਮੂਲੀਅਤ ਫੁੱਟ ਪਾਉ ਤੇ ਚੌਧਰ ਖਾਤਰ ਸਰਗਰਮ ਲੋਕਾਂ ਤੋਂ ਸੁਚੇਤ ਰਹਿਣਾ ਅਤਿ ਜ਼ਰੂਰੀ-ਗਾਬੜੀਆ

Sat Jul 17 , 2021
ਫਿ਼ਰੋਜ਼ਪੁਰ, 17 ਜੁਲਾਈ [ਕੈਲਾਸ਼ ਸ਼ਰਮਾ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਸੰਵਾਦਦਾਤਾ]:- ਆਪਣੀ ਨਿਵੇਕਲੀ ਪਹਿਚਾਣ ਬਣਾ ਚੁੱਕੀ ਰਾਮਗੜ੍ਹੀਆ ਆਵਾਜ਼ ਪੰਜਾਬ ਜਥੇਬੰਦੀ ਰਜਿ: ਭਾਰਤ ਨੇ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਜਿ਼ਲ੍ਹਾ ਫਿ਼ਰੋਜ਼ਪੁਰ ਵਿਚ ਪੈਰ ਪਸਾਰਦਿਆਂ ਆਪਣਾ ਗ੍ਰਾਫ ਵਧਾਉਣਾ ਸ਼ੁਰੂ ਕੀਤਾ ਹੋਇਆ ਹੈ। ਅੱਜ ਜਥੇਬੰਦੀ ਨੂੰ ਉਸ ਵੇਲੇ ਕਾਫੀ ਬਲ ਮਿਲਿਆ, ਜਦੋਂ ਪਿੰਡ ਮੱਲਵਾਲ ਜਦੀਦ ਵਿਖੇ ਜਥੇਬੰਦੀ ਦੀ ਹੋਈ […]

You May Like

Breaking News

advertisement