आजमगढ़ के मेहनगर में दिल दहलाने वाली घटना: मां ने छ: वर्षीय बेटी की गला घोंटकर की हत्या, बेटा गंभीर

आजमगढ़ के मेहनगर में दिल दहलाने वाली घटना: मां ने छ: वर्षीय बेटी की गला घोंटकर की हत्या, बेटा गंभीर

पहले खुदकुशी का किया प्रयास फिर बच्चों पर किया वार

आजमगढ मेहनगर जिले के मेंहनगर थाना क्षेत्र के गौरा गांव में एक हृदयविदारक घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया। एक मां ने अपनी छह वर्षीय बेटी की गला घोंटकर हत्या कर दी और अपने तीन वर्षीय बेटे को गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल बेटा वर्तमान में आजमगढ़ के एक निजी अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है।
जानकारी के अनुसार, गौरा गांव निवासी सुनील यादव, जो लखनऊ में वाहन चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता है, अपने भाई मनीष यादव की शादी में शामिल होने के लिए 20 दिन पहले गांव आया था। सोमवार देर शाम सुनील की पत्नी ने अपने दोनों बच्चों के साथ मारपीट शुरू कर दी। सुनील ने पत्नी को रोका, जिससे वह और उग्र हो गई। गुस्से में उसने फंदे से लटककर आत्महत्या की कोशिश की, लेकिन ग्रामीणों ने उसे बचा लिया।हालांकि, देर रात उसने अपनी छह वर्षीय बेटी का गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी और तीन वर्षीय बेटे पर भी हमला किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल बच्चे को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना मिलते ही मेंहनगर पुलिस मौके पर पहुंची और मृत बेटी के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। सुनील यादव ने अपनी पत्नी के खिलाफ मेंहनगर थाने में तहरीर दी है, जिसके आधार पर पुलिस ने विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अब पहले से बेहतर सेवा देगी यूनियन बैंक की सगड़ी शाखा= धीरेन्द्र जैन

Tue Jun 10 , 2025
अब पहले से बेहतर सेवा देगी यूनियन बैंक की सगड़ी शाखा= धीरेन्द्र जैन=जनरल मैनेजर ने किया नवीनीकृत भवन का लोकार्पण।सगड़ी (आजमगढ़): यूनियन बैंक क्षेत्र वाराणसी के जनरल मैनेजर धीरेंद्र जैन ने जीयनपुर स्थित यूबीआई शाखा के नवीनीकृत भवन का फीता काटकर सोमवार को उद्घाटन किया। कहा कि यह बैंक अब […]

You May Like

advertisement