अहसन मियां की सदारत में गौस-ए-पाक की याद में सजी महफ़िल

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : ग्यारहवी शरीफ पर बड़े पीर शेख अब्दुल कादिर जिलानी बगदादी गौस-ए-पाक की याद में सैलानी रज़ा चौक से निकलने वाला जूलूस-ए-गौसिया इस साल नहीं निकाला गया। बरेली के हालात को मद्देनजर रखते हुए दरगाह से फैसला लिया गया था कि जुलूस नहीं निकाला जाएगा। गौरतलब है कि इस जुलूस में नए और पुराने शहर की लगभग 80 अंजुमने शिरकत करती है।
दरगाह के नासिर कुरैशी ने बताया कि सज्जादानशीन व बानी-ए-जुलूस मुफ़्ती अहसन रज़ा क़ादरी (अहसन मियां) की सदारत में सैलानी रज़ा चौक स्थित हाजी शरिक नूरी के घर पर महफिल सजाई गई। अंजुमन गौसो रज़ा (टीटीएस) के तत्वाधान में बाद नमाज़-ए-फज्र कुरान ख्वानी निवास पर हुई। दिन में महफ़िल का आगाज़ तिलावत-ए-कुरान से मुफ्ती अज़हर रज़ा ने किया। नात-ओ-मनकबत का नज़राना जमन रज़ा,मौलाना मुनीर रज़ा ने पेश किया। कायद-ए-जुलूस मुफ़्ती अहसन मियां के पहुंचने पर अंजुमन गौस-ओ-रज़ा(टीटीएस) के सदर हाजी शरिक नूरी ने फूलों से स्वागत कर दस्तारबंदी की। मुफ्ती जईम रज़ा ने गौस-ए-पाक की करामत बयान करते हुए कहा कि शेख अब्दुल कादिर बगदादी ने हमें बताया कि कितनी ही बड़ी मुश्किल आ जाए लेकिन कभी सच और सब्र का दामन न छोड़ें। अपने मज़हब पर सख्ती से कायम रहते हुए अल्लाह और उसके रसूल के बताए रास्ते पर चले। जुल्म इस्लाम का हिस्सा नही है। न ही हम किसी पर जुल्म करे और न खुद पर जुल्म सहे।
निजामत(संचालन) करते करते हुए मौलाना अज़हर रज़ा ने करते हुए आला हज़रत का ये शेर पढ़ा “ये दिल ये जिगर ये आँखे ये सिर जहाँ चाहो रखों कदम गौसे आज़म।
फातिहा मौलाना बिलाल रज़ा,हाफिज फुरकान रज़ा ने पड़ी तोशा शरीफ की फातिहा हुई। इसके बाद सभी को लंगर तकसीम किया गया। इस मौके पर राशिद अली खान,अंजुमन के उपाध्यक्ष परवेज़ नूरी,सचिव अजमल नूरी,शाहिद नूरी,औरंगजेब नूरी,वामिक रज़ा,नासिर क़ुरैशी,अफजाल उद्दीन,जमाल ख़ान,ताहिर अल्वी,मंज़ूर खान,मुजाहिद रज़ा,वसीम रज़ा,हाजी फैयाज,फिरोज खान,शोएब रज़ा आदि लोग मौजूद रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

समाजवादी पार्टी का स्थापना दिवस बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया

Sun Oct 5 , 2025
समाजवादी पार्टी का स्थापना दिवस बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : फतेहगंज पश्चिमी कस्बे के लोधी नगर चौराहे से आगे यस कृष्णा बैंक्वेट हाल में आज 4 अक्टूबर शनिवार को समाजवादी पार्टी का स्थापना दिवस बड़ी धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस […]

You May Like

Breaking News

advertisement