नमो क्विज़ कम्पटीशन में विद्यार्थियों ने मनवाया प्रतिभा का लोहा

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 94161- 91877

नमो क्विज़ के जरिये भाजपा युवा मोर्चा जन जन तक पँहुचा रहा पीएम नरेन्द्र मोदी और सरकार की नीतियां : रुबल शर्मा।

कुरुक्षेत्र : भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष रुबल शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाये गये सेवा समर्पण एंव सद्भावना कार्यक्रम में युवा मोर्चा सक्रिय भागीदारी के साथ डटा है। उन्होंने कहा कि युवा मोर्चा नमो प्रश्नोत्तरी के जरिये जन जन तक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को पँहुचा रहा है ताकि जनता को सीधा लाभ मिल सके। रुबल शर्मा ने भाजपा युवा मोर्चा द्वारा सेवा और समर्पण अभियान कार्यक्रम के तहत पिपली रोड स्थित ग्रीन फील्ड स्कूल में विद्यार्थियों से संवाद किया। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन समिति चेयरमैन रोशन लाल गुप्ता,प्रधानाचार्य डॉ. सुमिता ठाकुर ने भाजपा नेताओं का स्कूल में पँहुचने पर स्वागत किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने नमो क्विज़ कम्पटीशन में भाग लिया और प्रश्नों के उत्तर दिये व अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।
इस मौके पर बिजेवाईएम जिलाध्यक्ष रुबल शर्मा ने विद्यार्थियों से रूबरू होते हुए कहा कि सरकार आमजन के हित मे कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि युवा मोर्चा द्वारा सेवा समर्पण कार्यक्रम को यादगार और ऐतिहासिक बनाने के लिए प्रत्येक कार्यक्रम में भाग लिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र जिलाध्यक्ष राजकुमार सैनी,जिला महामंत्री सुशील राणा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं द्वारा पीएम की नीतियों को आमजन तक पंहुचाया जा रहा है। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजकुमार सैनी,जिला महामंत्री सुशील राणा,चेयरमैन रोशन गुप्ता,प्रिंसिपल डॉ. सुमिता ठाकुर,सागर मदान,निवर्तमान मझाडा सरपँच संजीव,सुनील खेड़ी मारकण्डा समेत अनेक लोग उपस्थित रहे।
नमो क्विज़ कम्पटीशन के दौरान उपस्तिथों को सम्बोधित करते रुबल शर्मा।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कुरुक्षेत्र विशवविद्यालय के वाणिज्य विभाग द्वारा आयोजित “रिसर्च एंड पब्लिकेशन एथिक्स कोर्स“ का पांचवा दिन सम्पन्न

Tue Oct 5 , 2021
कुरुक्षेत्र विशवविद्यालय के वाणिज्य विभाग द्वारा आयोजित “रिसर्च एंड पब्लिकेशन एथिक्स कोर्स“ का पांचवा दिन सम्पन्न। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। कुरुक्षेत्र, 4 अक्टूबर , कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के वाणिज्य विभाग द्वारा सेंटर ऑफ कंटीन्यूइंग एजुकेशन व फैकल्टी डेवलपमेंट सेंटर के सहयोग से आयोजित “रिसर्च एंड पब्लिकेशन एथिक्स कोर्स“ […]

You May Like

Breaking News

advertisement