![](https://vvnewsvaashvara.in/wp-content/uploads/2021/08/01-1-2-1024x682.jpg)
जांजगीर-चांपा, 14 अगस्त, 2021/ कलेक्टर श्री जितेंद्र कुमार शुक्ला ने जांजगीर-चांपा एवं मुख्यालय उप पंजीयक जांजगीर का कलेक्ट्रेट परिसर में नवनिर्मित संयुक्त भवन में ई-पंजीयन कार्य का शुभारंभ किया।कलेक्टर ने ई-पंजीयन प्रणाली का अधिकाधिक लाभ आम जनता को देने के लिए प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए। गत 30 वर्षों के हस्तलिखित दस्तावेजों को डिजिटलाइजेशन की प्रक्रिया को भी उनके द्वारा अवलोकन किया गया और आमजन लोगों की सुविधा के लिए विभागीय अधिकारियों को कार्य करने के निर्देश दिए।
जिला पंजीयक एवं उप पंजीयक में संयुक्त भवन का मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा गत 18 जून 2021 को वर्चुअल लोकार्पण किया गया। नए भवन से पंजीयन कार्यालय में स्थान की कमी की समस्या दूर हो गई है। इस मौके पर जिला पंजीयक श्री आशुतोष कौशिक, मुख्यालय उप पंजीयक अमित शुक्ला एवं अन्य कर्मचारी तथा अधिवक्तागण उपस्थित थे।