मोगा : कैप्टन
अश्वनी शर्मा जी की मौजूदगी में देवप्रिय त्यागी ने भाजपा पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
आज पंजाब के प्रसिद्ध समाजसेवी देवप्रिय त्यागी को अश्वनी शर्मा जी भाजपा पंजाब प्रधान की मौजूदगी में और भाजपा पंजाब महामंत्री जीवन गुप्ता जी, पंजाब संगठन मंत्री दिनेश कुमार जी, ज़िला प्रधान मोगा विनय शर्मा जी एवम् मोगा शहरी प्रधान वरुण भल्ला जी की अगवाई में भाजपा की सदस्यता ग्रहण करवाई गई। इस मौके पर देवप्रिय त्यागी ने पूर्व हेल्थ मिनिस्टर सुरजीत कुमार ज्यानी जी का भी आशीर्वाद लिया।
भाजपा की सदस्यता ग्रहण करते हुए देवप्रिय त्यागी ने कहा कि उनका लक्ष्य जनसेवा है और राजनीति उस लक्ष्य की पूर्ति करने का एक माध्यम है.
कोर कमेटी मीटिंग में पंजाब प्रधान अश्वनी शर्मा ने कहा कि निगम चुनाव में भाजपा पूरे जोश के साथ लड़ेगी और सभी वार्डों में अपने प्रत्याशी उतारेगी। मोदी जी की विकास नीतियों को पंजाब में जन जन तक पहुंचाएगी।
पंजाब प्रदेश महामंत्री जीवन गुप्ता ने कहा कि इस देश की पहचान ताकतवर जवान, मेहनती किसान है। भाजपा वोट बैंक की राजनीति से ऊपर उठकर, देशहित में फैसले लेती रहेगी।
मोगा ज़िले भाजपा अध्यक्ष विनय शर्मा ने इस मौके पर कहा कि भाजपा किसान भाइयों से मिलकर उनकी इस बिल से जुड़ी हर शंका को दूर करके उनकी हर मांग को ध्यान में रखकर काम करेगी।
इस मौके पर भाजपा प्रदेश टीम से मोहनलाल सेठी, राकेश शर्मा , विजय शर्मा , बोहड़ सिंह और विकी सितारा मौजूद थे।