जालौन:समाजसेबी संस्था के कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने बाढ़ पीड़ितों को बाटी राशन सामग्री

समाजसेबी संस्था के कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने बाढ़ पीड़ितों को बाटी राशन सामग्री

जालौन माधौगढ रामपुरा:- विकास खण्ड के अंतर्गत गई बाढ़ ने नदियापार के कई गाँवो को अपनी चपेट में ले लिया था। जिसके कारण ग्रामीणों का जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया था। बाढ़ पीड़ितों को निरंतर समाजसेवी संस्था द्वारा एक माह का राशन सामग्री का वितरण नगर के जगम्मनपुर रोड़ पर स्थित पंडित रामदत्त द्विवेदी महाविद्यालय में किया जा रहा हैं। गुरुवार को जिले की मुखिया डॉ, जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने कार्यक्रम में पहुँचकर बाढ़ पीड़ित ग्रामीणों को एक माह की राशन सामग्री वितरित की। जिलाधिकारी ने ग्रामीणों को जानकारी देते हुए बताया कि किसानों द्वारा फसल बीमा की 16 हजार रु की किस्म जमा की हैं। उनके लिए शासन द्वारा 5 करोड़ रु भेजा गया है। जिसमे 1 करोड़ रु सितंबर माह में किसानों के खातों में डाल दिये जायेंगे। कार्यक्रम में आये बाढ़ पीड़ित क्षेत्र के ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से संवाद करते हुए कहा कि उनको ऊँचे स्थानों पर बसाया जाये। जिसके लिये जिलाधिकारी ने एसडीएम सालिकराम से कहा कि जिन गाँवो के घरों में बाढ़ का पानी भर गया था ऐसे गाँवो को बसाने के लिए जगह का सर्वे जल्द करा लिया जाये। जिसके बाद वहाँ पर प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत ग्रामीणों के लिए कॉलोनी बना कर बसाया जाये। जिलाधिकारी द्वारा ग्रामीणों को सेनेटाइजर व मास्क वितरित किये गये!!!! रामपुरा क्षेत्र में आई बाढ़ में जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन तथा एसडीएम सालिकराम के सराहनीय कार्य को देखते हुए रामपुरा व्यापार मंडल के अध्यक्ष अमित पुरवार प्रशांत कठिल कोषाध्यक्ष, कृष्णकांत द्विवेदी उपाध्यक्ष ने स्मृति चिन्ह भेंट कर दोनों अधिकारियों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन, अरविंद चौहान चेयरमैन शैलेन्द्र सिंह, विकास खण्ड अधिकारी संदीप कुमार, परामर्श समाजसेवी संस्था के निवेशक अनिल सिंह सचिब संजय सिंह व्यपार मंडल अध्यक्ष अमित पुरबार साहिद खान आदि सहित ग्रमीण लोग मैजूद रहे

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बागपत:कन्नड़ मे पंचायत का आयोजन

Fri Sep 3 , 2021
बागपत के गांव कन्नड़ मे पंचायत का आयोजन किया गया जिसमें 5 सितंबर को होने जा रहे मुजफ्फरनगर महापंचायत में सम्मिलित होने के लिए संवादाता आशीष पवांर मो 7668693413 बागपत के गांव कन्नड़ में पंचायत का आयोजन 5 सितंबर को होने वाली महापंचायत में मुजफ्फरनगर में चौगामा क्षेत्र बढ़ चढ़कर […]

You May Like

advertisement