अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव कनाडा के सेमिनार में 104 संस्थाओं के प्रतिनिधि करेंगे पवित्र ग्रंथ गीता के उपदेशों पर मंथन।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

कनाडा में 16 सितंबर से शुरू होगा अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव।
16 से 19 सितंबर तक होंगे अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के कार्यक्रम। जीओ गीता कनाडा के नेतृत्व में 104 संस्थाएं कर रही है कनाडा में अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव मनाने की तैयारियां।

कुरुक्षेत्र 12 सितंबर : अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव कनाडा में देश-विदेश की 104 धार्मिक और सामाजिक संस्थाए जीओ गीता कनाडा के नेतृत्व में महोत्सव का आयोजन करेंगी। इस महोत्सव के आयोजन के लिए विदेशी धरती पर पहली बार इतनी संस्थाओं को एक मंच पर देखा जाएगा। इन संस्थाओं के प्रतिनिधि पवित्र ग्रंथ गीता के उपदेशों पर मंथन और चर्चा करेंगे ताकि पवित्र ग्रंथ गीता के उपदेश जन-जन तक सहजता से पहुंच सके। अहम पहलू यह है कि सेमिनार के साथ-साथ पवित्र ग्रंथ गीता और कुरुक्षेत्र 48 कोस के इतिहास को लेकर एक प्रदर्शनी का भी आयोजन किया जाएगा। इन संस्थाओं का सहयोग केडीबी द्वारा किया जा रहा है। यह सेमिनार कनाडा के लिविंग आर्ट सेंटर मिसीसागा में होगा।
अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव कनाडा-2022 की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी है। यह तैयारियां जीओ गीता के नेतृत्व में 104 संस्थाओं के प्रतिनिधियों द्वारा की जा रही है। इस आईजीएम कनाडा 2022 में कनाडा में रहने वाले हरियाणा के मूल निवासी गुलाब सिंह, संदीप गुप्ता, आचार्य ऋषि राम, सतीश ठक्कर, नवल बजाज, राजेश वशिष्ठ, सौम्या मिश्रा, सुमित, सुरेश अग्रवाल, हेमंत पंवार, पम्मी कपूर, दीपन, अभिषेक तंवर आदि का अहम योगदान है। इन लोगों के प्रयासों से ही आईजीएम कनाडा-2022 का सफल आयोजन होगा। इन तमाम पहलुओं पर कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के मानद सचिव मदन मोहन छाबड़ा ने सोशल मीडिया के जरिए बताया कि अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव कनाडा-2022 में जीओ गीता के नेतृत्व में देश-विदेश की 104 संस्थाओं के प्रतिनिधि भाग लेंगे। यह प्रतिनिधि पवित्र ग्रंथ गीता के उपदेशों को जन-जन तक पहुंचाने के विषय पर चर्चा करेंगे।
उन्होंने कहा कि आईजीएम कनाडा-2022 अब 4 दिवसीय होगा। इस महोत्सव में गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद के मार्गदर्शन में तमाम कार्यक्रमों का आयोजन होगा और 19 सितंबर को ब्रैंपटन सिटी ओंटोरियो में गीता पार्क भूमि पूजन का भी आयोजन किया जाएगा और इस जगह पर करीब 3.75 एकड़ में गीता पार्क बनाई जाएगी और इस पार्क में कुरुक्षेत्र की तर्ज पर श्रीकृष्ण-अर्जुन रथ की भी स्थापना की जाएगी। उन्होंने मुख्यमंत्री मनोहर लाल, गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कुरुक्षेत्र को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पर्यटन स्थल के रुप में विकसित करने और पवित्र ग्रंथ गीता को जन-जन तक पहुुंचाने के विशेष प्रयास किए गए है।
पार्लियामेंट हिल ओटावा में 16 सितंबर से शुुरु होगा अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव।
केडीबी के मानद सचिव मदन मोहन छाबड़ा ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के विशेष प्रयासों और जिओ कनाडा, जीटीए मंदिर, सामाजिक और सांस्कृतिक संस्थाओं व जय श्रीकृष्णा के तत्वाधान में कनाडा में 16 से 19 सितंबर 2022 तक अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस महोत्सव का शुभारंभ 16 सितंबर को पार्लियामेंट हिल ओटावा से होगा। इस पार्लियामेंट में पवित्र ग्रंथ गीता के उपदेशों पर चर्चा की जाएगी। उन्होंने कहा कि 17 सितंबर को मिसिसॉगा में सुबह के सत्र में लिविंग आर्ट सेंटर में श्रीमद भगवद गीता पर सेमिनार होगा और सायं के समय श्रीकृष्ण कथा कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, 18 सितंबर को डूडांस स्क्वायर टोरंटो में शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा और इस महोत्सव के अंतिम दिन 19 सितंबर को ओन्टारियो पार्लियामेंट में पवित्र ग्रंथ गीता के उपदेशों पर चर्चा होगी और ब्रैंपटन सिटी ओंटारियो में गीता पार्क भूमि पूजन होगा।
केडीबी द्वारा कनाडा में अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव मनाने के लिए की जा रही है तैयारियां
केडीबी के मानद सचिव मदन मोहन छाबड़ा ने कहा कि कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड की तरफ से कनाडा में अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव 16 से 19 सितंबर तक मनाने की तैयारियां जोर-शोर से चल रही है। इस अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव का आयोजन मुख्यमंत्री मनोहर लाल के आदेशानुसार और गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद के नेतृत्व में किया जाएगा और जिओ गीता संस्था इसमें प्रमुखता से भाग ले रही है। कनाडा में जिओ गीता की तरफ से ही मुख्यत: तैयारियां की जा रही है। इस अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव को यादगार और भव्य बनाने में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

गुरु का कार्य विद्यार्थियों के अंदर छिपी हुई प्रतिभा को बाहर निकालना : प्रो. सोमनाथ

Mon Sep 12 , 2022
गुरु का कार्य विद्यार्थियों के अंदर छिपी हुई प्रतिभा को बाहर निकालना : प्रो. सोमनाथ। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 कुवि में नवनियुक्त असिस्टेंट प्रोफेसरों के लिए इंडक्शन प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ। कुरुक्षेत्र, 12 सितम्बर : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने कहा कि […]

You May Like

Breaking News

advertisement