कुरुक्षेत्र के शास्त्री नगर में श्रीराम चरित मानस का अखंड पाठ एवं नौ कुंडी यज्ञ का किया आयोजन।

कुरुक्षेत्र के शास्त्री नगर में श्रीराम चरित मानस का अखंड पाठ एवं नौ कुंडी यज्ञ का किया आयोजन।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 94161-91877

यज्ञ में आहुति डाल की मानव कल्याण एवं विश्व शांति की कामना।

कुरुक्षेत्र :- शास्त्री नगर सुधार सभा, शास्त्री नगर महिला मंडल एवं श्रीहरिओम मंदिर के संयुक्त तत्वाधान में मानव कल्याण एवं विश्व शांति हेतु श्रीराम चरित मानस का अखंड पाठ एवं नौ कुंडी यज्ञ का आयोजन श्रीहरिओम मंदिर शास्त्री नगर में किया गया। प्रधान बीरबल शर्मा ने बताया कि शनिवार देर सांय संकीर्तन का आयोजन किया गया। इसके बाद रविवार को रामायण पाठ एवं समापन आरती की गई। आरती के पश्चात नौ कुंडी यज्ञ का आयोजन किया गया और दोपहर में भंडारे का आयोजन किया। सचिव सुभाष अरोड़ा ने बताया कि रामायण पाठ में वैदिक यज्ञ अनुष्ठान संस्थान के आचार्य गोपाल शर्मा एवं श्रीहरिओम मंदिर के पुजारी अरूण मिश्र ने यज्ञ कार्य संपन्न करवाया। मनोज शर्मा एंड पार्टी ने श्रीराम का गुणगान किया। यज्ञ में समस्त कॉलोनीवासियों ने आहुति डालकर मानव कल्याण एवं विश्व शांति की कामना की। नौ कुंडीय यज्ञ बारे पंडित अरूण मिश्र ने बताया कि इस यज्ञ के दौरान प्रात:काल से ही वेद ऋचाओं व श्रीसूक्त पाठ का वाचन करने से आसपास का बाहरी वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से परिपूर्ण हो जाता है। यज्ञ का आयोजन यज्ञ लौकिक और पारलौकिक दोनों ही प्रकार से सभी के लिए हितकारी है। यज्ञ से वर्षा होती है, वर्षा से अन्न पैदा होता है, जिससे संसार का जीवन चलता है। वायुमंडल में मंत्रों का प्रभाव पड़ता है जो प्राकृतिक घटनाएं जैसे- भूकंप, ओलावृष्टि, हिंसात्मक घटनाओं का शमन होता है, क्योंकि यज्ञ शब्दब्रह्म है। इस अवसर पर कैशियर प्रवीण गोयल, विपिन गुप्ता, विनोद जिंदल, पवन गुप्ता, प्रम शर्मा, दीपक बंसल, विमल गर्ग, सुदेश सिंगला सहित समस्त शास्त्री नगरवासी मौजूद रहे। प्रधान बीरबल शर्मा ने बताया कि समस्त नगरवासियों के सहयोग से श्रीहरिओम मंदिर के नवीनीकरण का कार्य भी शीघ्र किया जाएगा।
हवन-यज्ञ में आहुति डालते शास्त्री नगर निवासी।
संकीर्तन में मौजूद संगत।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मनुष्य अपने ह्दय के संदेह को दूर कर आत्मज्ञान को कर सकता है प्राप्त: सुधा।

Sun Feb 21 , 2021
मनुष्य अपने ह्दय के संदेह को दूर कर आत्मज्ञान को कर सकता है प्राप्त: सुधा। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 94161-91877 थानेसर एमएलए सुभाष सुधा व इन्द्री एमएलए रामकुमार कश्यप ने श्रीमदभागवत ज्ञान महायज्ञ में कि शिरकत। कुरुक्षेत्र 21 फरवरी:- विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि मनुष्य […]

You May Like

advertisement