दिव्या ज्योति जागृती संस्थान द्वारा आयोजित भव्य श्री राम कथा के छठे दिवस में साध्वी गरिमा भारती जी ने बताया कि भरत को राजपाट की चाह नहीं केवल श्री राम की चाह है। “भरत मिलाप प्रसंग को सुनकर भगत हुए भावुक

(पंजाब) फिरोजपुर 05 जून [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]=

 गुरुदेव श्री आशुतोष महाराज जी के दिव्य मार्गदर्शन में दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा कुल्लू में आयोजित भव्य श्री राम कथा के छठे दिवस कथा व्यास साध्वी गरिमा भारती जी ने कथा वाचन करते हुए कहा कि भरत को राजपाट की चाह नहीं केवल श्री राम की चाह है लेकिन आज मानव को प्रभु राम नहीं सांसारिक प्रलोभन लुभाते हैं। साध्वी जी ने सभी को समझाते हुए कहा कि हमें अपने परिवार को संगठित रखना चाहिए एवं आपस में स्नेह पूर्वक रहना चाहिए।कथा व्यास ने बताया जब जब भी संसार अंधविश्वासों के अन्धकार से ग्रस्त हुआ, तब-तब तत्ववेता ब्रह्मनिष्ठ सदगुरुओं ने समाज की डोर को थामा है और युग को नव दिशा प्रदान की है। 

        आज पुनः गुरुदेव श्री आशुतोष महाराज जी के दिव्य मार्गदर्शन में लाखो अनुयायी संकल्पबद्ध हैं समाज के उत्थान के लिए। 

साध्वी जी ने नशे के दुष्प्रभावों की बात करते हुए कहा कि नशे से आज कितने ही युवाओं का भविष्य बर्बाद हो रहा है। वृद्धो को वृद्ध आश्रम का सहारा लेना पड़ रहा है। युवा पीढ़ी नशे की गिरफ्त में आकर संस्कार विहीन व चरित्रहीन हो रही है और आज ये समस्या सबसे बड़ी चुनौती बन चुकी है हमारे समाज के लिए |

    कथा के शुभारम्भ में सुमित सूद,श्याम वर्मा और पिनाक शर्मा के परिवारों ने हिस्सा लिया। दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान के तत्वाधान में सामाजिक कल्याण हेतु अनेक प्रकल्प भी चलाये जा रहे हैं | युवाओं को सही दिशा देने के लिए सैम नाम से एक प्रकल्प चलाया जा रहा है। मंथन नाम के प्रकल्प के अंतर्गत गरीब बच्चों को निःशुल्क शिक्षा दी जाती है। अंतर्दृष्टि नाम से दिव्यांगो की सहायतार्थ एक विलक्षण प्रकल्प चलाया जा रहा है जहां इन्हें रोज़गार भी दिया जाता है। संस्थान के एक अन्य प्रकल्प संतुलन के तहत नारी जागरूकता के अनेको कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाता है। 

  भाजपा हिमाचल प्रभारी श्रीकांत शर्मा,प्रदेश संगठन मंत्री भाजपा सिद्धार्थन, विधायक बंजार सुरिंदर शौरी,विधायक आनी लोकेंद्र कुमार,प्रदेश उपाध्यक्ष बिहारी लाल शर्मा,श्रीमती प्रियंता,आदित्य विक्रम सिंह आदि ने श्री राम कथा में पहुंचकर आशीर्वाद प्राप्त किया।

  मंगल आरती में स्वामी राम शरण दास राधा कृष्ण मन्दिर, गुरुद्वारा सिंह सभा प्रधान महिंदर चावला, हरदीप ठाकुर,इन्नर व्हील क्लब की बहनें और भक्तिमति ग्रुप की बहनें  मंगल आरती में भाग लेने विशेष रूप से पहुंची।

  प्रभुभगत खराब मौसम में भी श्री राम कथा का रसपान करने उत्साह से पहुंचे।पूरा कुल्लू शहर मानो राममय हो गया है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अधिवक्ता दबे कुचले समाज को लड़ कर दिलाता है न्याय=गुड्डू जमाली

Sat Jun 6 , 2026
=अधिवक्ता समिति सगड़ी के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली शपथ।सगड़ी (आजमगढ़): अधिवक्ता समिति सगड़ी के नवनिर्वाचित पदाधिकारी और सदस्यों के शपथ ग्रहण समारोह को संबोधित करते हुए एमएलसी शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली ने कहा कि अधिवक्ता समाज की और अटूट कड़ी है। वह समाज के दबे कुचले लोगों को लड़कर […]

You May Like

Breaking News

advertisement