19वीं वाहिनी भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल,बोंडा,
सराहन के महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम में दिव्य ज्योति जागृति संस्थान के प्रचारक विशेष तौर पर पधारे

फिरोजपुर 29 मई {कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता}:=

19वीं वाहिनी भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल गोंडा सराहन के जुबली हॉल में ‘महिला सशक्तिकरण’ कार्यक्रम में दिव्य ज्योति जागृति संस्थान के प्रचारक विशेष रुप से पहुंचे।उनके स्वागत के लिए कार्यकम के प्रारम्भ में स्वागत गीत गाया गया।संस्थान की ओर से श्री आशुतोष महाराज जी की शिष्या साध्वी सुश्री कालिंदी भारती जी ने कहा कि भारत भूमि वह पुण्य भूमि है जहां पर समय-समय पर अनेकों महापुरुषों,कवियों एवं रचनाकारों ने नारी की महिमा को गाया है। यहां यह कहा जाता रहा है कि जिस घर में नारी की पूजा होती है अर्थात नारी का सम्मान होता है वहीं देवता निवास करते हैं।रानी लक्ष्मीबाई,मीराबाई, जीजाबाई, गार्गी,कल्पना चावला आदि ऐसे अनेकों उदाहरण हैं जिन्होंने नारी को गौरवान्वित किया है।लेकिन आज वर्तमान में नारी का जीवन बद से बदतर नजर आता है क्योंकि नारी अपने वास्तविक स्वरूप को भूल चुकी है।नारी अबला नहीं नारी शक्ति का नाम है लेकिन अध्यात्म से दूरी होने के कारण और उस परमात्मा रूपी शक्ति से जुड़ी ना होने के कारण नारी आज कमजोर हो गई है।अगर नारी वास्तव में आंतरिक परिपक्वता को, आंतरिक मजबूती को प्राप्त करना चाहती है तो उसे अध्यात्म की शरण में जाना होगा।साध्वी जी ने कहा कि हमें नारी के प्रत्येक स्वरूप का सम्मान करना चाहिए चाहे वह मां हो,बेटी हो,बहू हो अथवा कोई अन्य रूप हो।एक नारी को भी दूसरी नारी का भी सम्मान करना चाहिए।साध्वी जी ने बताया कि दिव्य ज्योति जागृति संस्थान के द्वारा “संतुलन”नामक प्रकल्प के अंतर्गत महिला सशक्तिकरण के लिए अनेक प्रकार के कार्यक्रम किए जाते हैं। इस अवसर पर संस्थान की ओर से स्वामी धीरानंद जी,साध्वी सोनिया
भारती जी,डॉ प्रियंका,
रोशनलाल,राहुल आदि
उपस्थित रहे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आज़मगढ़: दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

Sun May 29 , 2022
थाना- कप्तानगंजदुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार1.पूर्व की घटना /इतिहास का विवरण- दिनांक 25.05.2022 को वादिनी मुकदमा जनपद अम्बेडकरनगर हाल थाना कप्तानगंज आजमगढ़ द्वारा लिखित सूचना दिया गया कि आरोपी द्वारा वादिनी के साथ दुष्कर्म करने व गाली व जान से मारने की धमकीदी गयी, के सम्बन्ध में दाखिल किया कि दाखिला […]

You May Like

Breaking News

advertisement