तिर्वा कन्नौज:हसेरन मे खुशियों , उमंग और उत्साह का पर्व होली , दूसरे दिन भी चला अबीर गुलाल , लोगों ने गाई फाग

तिर्वा कन्नौज

हसेरन मे खुशियों , उमंग और उत्साह का पर्व होली , दूसरे दिन भी चला अबीर गुलाल , लोगों ने गाई फाग।

तिर्वा तहसील अवनीश कुमार तिवारी

हसेरन क्षेत्र के रौसा गांव मे होली के दूसरे दिन भी अबीर गुलाल लगाकर खुशियों का त्योहार मनाया। गांव में भी यह परंपरा आज भी लोग निभाते हैं। गांव में ढोल मजीरा के साथ गायन करते हुए गली मोहल्ले में लोग निकले।

गाये गये फगवा गीत

इस पुरानी परंपरा को बचाने के प्रयास मे गांव के लोगों ने होली के दूसरे दिन भी चाचर निकाली और संगीत की थाप पर गाए जाने वाले फगुआ गीतों का गायन किया। ढोलक और मजीरे की धुन पर फगवा गीत गाए गये। इस दौरान युवकों ने गीतों पर नृत्य भी किया।

बच्चे व बूढ़े भी रहे शामिल , फगवा गीतों का गायन

गांव गली गली में होली की धूम मची हुई थी। आज दूसरे दिन भी लोगों ने होली उत्सव त्यौहार धूमधाम से मनाया। गांव के सभी लोग एक एकत्रित जगह होकर गीतों का गायन किया। इस होली में भगवा रंग का रंग लोगों को खूब भाया। सभी लोग भगवा रंग में रंगे दिखाई दिए। मधुर गीतों के साथ-साथ लोगों ने नाच गाना किया।

प्राचीन परंपरा को निभाते लोग

गांव के पूर्व प्रधान डॉ उदय प्रताप सिंह ने बताया हमारे गांव में करीब 8 दिन तक होली का त्योहार मनाया जाएगा। सभी लोग एकत्रित होकर अबीर गुलाल लगाकर संगीतमय फगवा गीत गाए जाएगे। गांव मे घर घर जाकर गीत गाए जाने की परंपरा सदियों से चली आ रही है।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

तिर्वा कन्नौज:अज्ञात कारणों से युवती फांसी का फंदा डाल जीवन लीला की समाप्त , मचा कोहराम

Sun Mar 20 , 2022
तिर्वा कन्नौज कन्नौज अज्ञात कारणों से युवती फांसी का फंदा डाल जीवन लीला की समाप्त , मचा कोहराम। तिर्वा तहसील अवनीश कुमार तिवारी कन्नौज। इंदरगढ़ क्षेत्र मे अज्ञात कारणों से किशोरी ने फांसी का फंदा डाल जान दे दी। सूचना लगते ही घर परिवार में कोहराम मच गया। थाना क्षेत्र […]

You May Like

advertisement