उतराखंड: गढ़वाल में 19 तो कुमाऊँ में 20 अगस्त से शुरु होगी अग्निवीरों की भर्ती,

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में मेजर जनरल एनएस राजपुरोहित ने शिष्टाचार भेंट की। अग्निपथ योजना के जोनल रिक्रूटिंग ऑफिसर मेजर जनरल एनएस राजपुरोहित ने उत्तराखंड में अग्निपथ योजना की भर्ती को लेकर जानकारी दी।

अग्निपथ योजना के जोनल रिक्रूटिंग ऑफिसर मेजर जनरल एनएस राजपुरोहित ने मुख्यमंत्री पुष्कर धामी से हुई मुलाकात के दौरान जानकारी दी कि उत्तराखंड में अगस्त एवं सितम्बर माह में अग्निवीरों की भर्ती प्रक्रिया शुरू हो रही है। इसके लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया सेना की वेबसाइट

www.joinindianarmy.nic.in के माध्यम से शुरू हो गयी है।

गढ़वाल रीजन के सभी जनपदों के लिए भर्ती रैली 19 अगस्त, 2022 से 31 अगस्त, 2022 तक कोटद्वार में आयोजित की जाएगी। इसी प्रकार कुमाऊं रीजन में अल्मोड़ा, बागेश्वर, नैनीताल और उधमसिंह नगर के लिए भर्ती रैली 20 अगस्त, 2022 से 31 अगस्त, 2022 तक रानीखेत में और चम्पावत और पिथौरागढ़ जनपदों के लिए 05 सितम्बर, 2022 से 12 सितम्बर, 2022 तक पिथौरागढ़ में भर्ती रैली आयोजित की जाएगी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मेजर जनरल एनएस राजपुरोहित को आश्वासन दिया कि राज्य सरकार भर्ती प्रक्रिया में सेना को हर सम्भव सहयोग उपलब्ध कराएगी। राज्य के युवाओं को भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने में किसी भी प्रकार की समस्या न हो, इसके लिए शासन प्रशासन द्वारा हर सम्भव प्रयास किया जाएगा।मुख्यमंत्री ने भर्ती प्रक्रिया को सुव्यवस्थित तरीके से संचालित करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिये कि भर्ती स्थलों में रहने-खाने, शेल्टर आदि के साथ ही बिजली, पानी, सफाई एवं टॉयलेट्स की उचिव व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। एम्बुलेंस, मेडिकल ऑफिसर आदि की व्यवस्था भी की जाए।

Read Article

Share Post

uttarakhand reporter

साग़र मलिक उतराखंड प्रभारी(वी वी न्यूज़)

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उतराखंड: 192 सूअरों की मौत,रोकथाम के लिए सभी जिलों को दिशा निर्देश जारी,

Sat Jul 9 , 2022
देहरादून: उत्तराखंड में स्वाइन फीवर ने दस्तक दे दी है। प्रदेश के पौड़ी और देहरादून जिले में अब तक 192 सुअरों की मौत हो चुके हैं। भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान बरेली और राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशुरोग संस्थान भोपाल भेजे गए सैंपलों में स्वाइन फीवर की पुष्टि हुई है। पशुपालन […]

You May Like

advertisement