उत्तराखंड भाजपा संगठन में अब युवाओं का बोलबाला रहेगा, 35 से 45 साल की उम्र वालो को ही मंडल अध्यक्ष बनाया जाएगा

उत्तराखंड भाजपा संगठन में अब युवाओं का बोलबाला रहेगा, 35 से 45 साल की उम्र वालो को ही मंडल अध्यक्ष बनाया जाएगा,
सागर मलिक संपादक

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी में 35 से 45 साल के नेताओं को ही मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिल पाएगी। इसके साथ ही पार्टी ने इस पद पर एक व्यक्ति को अधिकतम दो बार ही तैनाती का भी नियम बनाया है।भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने सोमवार को जानकारी देते हुए बताया कि भाजपा मंडल अध्यक्षों के चयन में युवाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि एक विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मंडलों में भौगोलिक और सामाजिक संतुलन का विशेष ध्यान रखा जाएगा। चौहान ने कहा कि केंद्रीय नेतृत्व की ओर से इस संदर्भ में दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। उन्होंने कहा कि मंडल अध्यक्षों के चयन में महिला, ओबीसी, एससी एवं एसटी वर्ग का भी ध्यान रखकर उचित प्रतिनिधित्व दिया जाएगा।उन्होंने कहा कि इस पद के लिए मंडल, जिला और मोर्चा स्तर पर कार्य कर चुके सक्षम पदाधिकारियों के साथ ही विस्तारक योजना में काम कर चुके कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता दी जाएगी। इसके साथ ही मंडल अध्यक्ष के लिए पार्टी का प्राथमिक व सक्रिय सदस्य होने के साथ ही पूर्व में पार्टी में कोई दायित्व होना भी अनिवार्य है।अनुशासनहीनता एवं पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल रहे किसी भी आरोपी को इस प्रक्रिया में शामिल नहीं किया जाएगा मंडल अध्यक्ष के चयन से पूर्व पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं से भी राय ली जाएगी। उन्होंने बताया कि 25 फरवरी तक मंडल अध्यक्षों और 28 फरवरी तक जिलाध्यक्षों के चुनाव संपन्न होंगे। पिछले दिनों भाजपा की ओर से चुनाव की तैयारियों को लेकर कार्यशाला भी आयोजित की गई थी। इसमें मजबूत संगठन बनाने पर चर्चा की गई। इसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट समेत वरिष्ठ नेता शामिल हुए थे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी हल्द्वानी में बजट 2025 पर विशेष सत्र, सीए अविजीत सिंह ने छात्रों को किया

Tue Feb 11 , 2025
अवगत,जफर अंसारी हल्द्वानी– ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में प्रबंधन के छात्रों के लिए एक विशेष सत्र का आयोजन किया गया, जिसमें प्रख्यात चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) अविजीत सिंह ने बजट 2025 पर अपने गहन विचार साझा किए। उन्होंने छात्रों को बजट की बारीकियों से अवगत कराया और इसके विभिन्न पहलुओं […]

You May Like

advertisement