उत्तराखंड: श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़ा में आज चारों मढ़ियों म दीक्षित होने वाले नागओ का होगा मुंडन संस्कार।

उत्तराखंड: श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़ा में आज चारों मढ़ियों म दीक्षित होने वाले नागओ का होगा मुंडन संस्कार।
प्रभारी संपादक उत्तराखंड
साग़र मलिक

हरिद्वार। श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़ा में सोमवार को चारों मढ़ियों (चार, सोलह, तेरह और चौदह) में दीक्षित होने वाले नागाओं का मुंडन संस्कार होगा। दु:खहरण हनुमान मंदिर के निकट प्रक्रिया होगी। मुंडन के बाद नागाओं को अलकनंदा घाट पर गंगा स्नान कराया जाएगा और सांसरिक वस्त्रों का त्याग कर कोपीन दंड, कंमडल धारण कर कराया जाएगा।
जूना अखाड़ा के सचिव श्रीमहंत मोहन भारती ने बताया कि पंडितों द्वारा नागाओं का स्नान के दौरान स्वयं का श्राद्व कर्म संपन्न कराया जाएगा। करीब एक हजार नागा संन्यासियों को दीक्षित किया जाएगा। संन्यासी स्नान करते हुए जीते जी अपना श्राद्व तपर्ण कर ब्राहण पंडितों के मंत्रोच्चार के बीच करेंगे।

इसके बाद वापस धर्मध्वजा की तृणियों के नीचे बिरजा होम में संन्यासी भाग लेगे। अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर द्वारा प्रेयस मंत्र दिया जाएगा। प्रेयस मंत्र के बाद पुन: गंगा स्नान करने जाएंगे। जहां पर उनका शिखा विच्छेदन किया जाएगा। 
नागा संन्यासी बनने के कई कठिन परीक्षाओं से गुजरना पड़ता है
श्रीमहंत मोहन भारती ने बताया कि नागा संन्यासी बनने के कई कठिन परीक्षाओं से गुजरना पड़ता है। इसके लिए सबसे पहले नागा संन्यासी को महापुरुष के रूप में दीक्षित कर अखाड़े में शामिल किया जाता है।
तीन वर्षों तक महापुरुष के रूप में दीक्षित संन्यासी को संन्यास के कड़े नियमों का पालन करते हुए गुरु सेवा के साथ अखाड़े में विभिन्न कार्य करने पड़ते है। तीन वर्ष की कठिन साधना में खरा उतरने के बाद कुंभ पर्व पर उसे नागा बनाया जाता है। समस्त प्रक्रिया अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर की देखरेख में सम्पन्न होगी। 
आज स्थापित होगा 141 फीट त्रिशूल्-डमरू 
जूना अखाड़ा सोमवार को ललतारो पुल के निकट दु:खहरण हनुमान मंदिर पर 141 फीट ऊंचा त्रिशूल-डमरु स्थापित किया जाएगा। विधि विधान से पूजन के बाद क्रेन की मदद से त्रिशूल और डमरु को स्थापित किया जाएगा।
 

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड: गंगा जी आरती कर देश की सुख समृद्धि और हरिद्वार कुंभ के सफल आयोजन की कामना की, मोहन भागवत द्वारा

Mon Apr 5 , 2021
उत्तराखंड: गंगा जी आरती कर देश की सुख समृद्धि और हरिद्वार कुंभ के सफल आयोजन की कामना की, मोहन भागवत द्वाराप्रभारी संपादक उत्तराखंडसाग़र मलिक देहरादून। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत ने सोमवार सुबह हरकी पैड़ी ब्रह्मकुंड पर गंगा स्नान कर गंगा पूजन और गंगा अभिषेक किया। उन्होंने गंगा जी की […]

You May Like

advertisement