उतराखंड में खनन माफियाओं के हौसले बुलंद,मंहत को पहले चाकू दिखाया,फिर ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास किया!

रुड़की: जलालपुर गांव में श्री प्रणामी कल्याण आश्रम के महंत को खनन माफिया ने पहले चाकू दिखाकर आतंकित करने का प्रयास किया। इसके बाद ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास किया। जिसमें वह बाल-बाल बचे। शोर मचाने पर आरोपित वहां से फरार हो गए। इस मामले में दोपहर के समय कोतवाली पहुंचे महंत ने पुलिस को तहरीर दी है। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के जलालपुर गांव के पास श्री प्रणामी कल्याण आश्रम है। इस आश्रम के महंत स्वामी सागर हिंदू महाराज है।

महंत के मुताबिक गुरुवार की सुबह करीब 4:30 बजे वह आश्रम के बाहर आए। इसी दौरान आश्रम के पास ही सोलानी नदी से कुछ खनन माफिया नदी में खनन कर रहे थे। जब उन्होंने इसका विरोध करने का प्रयास किया तो खनन माफिया ने उन्हें चाकू दिखाकर आतंकित करने का प्रयास किया। खनन माफिया कार में सवार थे। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो एक खनन माफिया ने उन्हें ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास किया। जब उन्होंने शोर मचाया तो खनन माफिया ट्रैक्टर और कार में सवार होकर वहां से फरार हो गए। शोर शराबा सुनकर आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली।

गुरुवार की दोपहर करीब 12 बजे महंत कोतवाली सिविल लाइन पहुंचे और पुलिस को मामले की तहरीर दी। महंत ने बताया कि एक खनन माफिया पहले भी आश्रम के आसपास चक्कर लगाता लगाता था। उसकी पहले से ही गतिविधियां संदिग्ध रही हैं। महंत ने इस मामले में पुलिस से कार्रवाई करने की मांग की है। साथ ही खनन माफियाओं से अपनी जान का खतरा बताया है।
इस संबंध में कोतवाली सिविल लाइन के वरिष्ठ उपनिरीक्षक कुमार ने बताया कि पुलिस को मामले की तहरीर मिली है। मामले की छानबीन की जा रही है। छानबीन के बाद उनकी धरपकड़ की जाएगी।

Read Article

Share Post

uttarakhand reporter

साग़र मलिक उतराखंड प्रभारी(वी वी न्यूज़)

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उतराखंड: भाजपा के प्रदेश महामंत्री सुरेश भटट ने की प्रेस वार्ता!

Thu Feb 17 , 2022
:- भाजपा के प्रदेश महामंत्री सुरेश भट्ट ने की पत्रकार वार्तालोकेशन :- हल्द्वानी रिपोर्टर जफर अंसारी– हल्द्वानी में आज भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री सुरेश भट्ट ने भाजपा कार्यालय में पत्रकार वार्ता करते हुए कहा कि उत्तराखंड का लोकतंत्र पर्व समाप्त हो गया है और इस पर्व को सफल […]

You May Like

Breaking News

advertisement