होली पर्व के दृष्टिगत सीएमओ का सगड़ी क्षेत्र के तीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों का औचक निरीक्षण, अलर्ट मोड में मिली स्वास्थ्य सेवाएं

होली पर्व के दृष्टिगत जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं की तैयारियों एवं विशेष ड्यूटी व्यवस्थाओं की पड़ताल हेतु मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ० एन० आर० वर्मा द्वारा आज सगड़ी क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र अजमतगढ़, हरैया एवं बिलरियागंज का औचक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान तीनों चिकित्सालय खुले पाए गए तथा चिकित्सकों द्वारा मरीजों का उपचार किया जाता मिला। तीनों स्वास्थ्य केन्द्रों पर मरीजों की पर्याप्त भीड़ भी देखने को मिली, जहां चिकित्सक एवं पैरामेडिकल स्टाफ सक्रिय रूप से उपचार सेवाएं प्रदान करते पाए गए। सभी चिकित्सालयों में एंबुलेंस सेवाएं अलर्ट मोड में तैनात मिलीं तथा आवश्यक दवाएं प्रचुर मात्रा में उपलब्ध पाई गईं।
अजमतगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर निरीक्षण के समय लगभग सवा बारह बजे दिन में डाॅ प्रशांत राय द्वारा सुबह से 20–25 मरीजों का उपचार किया जा चुका था तथा एआरबी इंजेक्शन लगाया जा रहा था। फार्मासिस्ट डी०पी० राम दवा वितरण में व्यस्त मिले, वहीं स्टाफ नर्स एवं वार्ड ब्वाय भी अपनी सेवाएं प्रदान करते पाए गए।
हरैया सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर डाॅ संतोष गौड़, स्टाफ नर्स रंजना राय, फार्मासिस्ट एवं वार्ड ब्वाय रिजवान अहमद ड्यूटी पर मुस्तैदी से कार्य करते मिले। यहां मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा अस्पताल परिसर की साफ-सफाई एवं खिड़कियों के टूटे शीशों को तत्काल ठीक कराने के निर्देश दिए गए।
बिलरियागंज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर डाॅ विवेक शाह द्वारा ओपीडी सेवाएं संचालित पाई गईं। फार्मासिस्ट द्वारा एआरबी इंजेक्शन लगाया जा रहा था तथा स्वीपर वसीम एवं वार्ड ब्वाय दिनेश कुमार अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते मिले। निरीक्षण के दौरान दवाओं के रखरखाव में शिथिलता पाए जाने पर मुख्य चिकित्साधिकारी ने फार्मासिस्ट विवेक कुमार तिवारी को कड़ी फटकार लगाते हुए दवा रैक की साफ-सफाई दो दिवस के भीतर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए तथा एआरबी इंजेक्शन भंडारण हेतु उपयोग किए जा रहे रेफ्रिजरेटर का भी निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान त्वचा रोग, आंखों से संबंधित दवाएं एवं पेट संबंधी रोगों में प्रयुक्त औषधियों की उपलब्धता की विशेष रूप से जांच की गई।
मुख्य चिकित्साधिकारी ने जनपद के समस्त सरकारी चिकित्सालयों को निर्देशित किया कि होली पर्व के दौरान अधीक्षक/प्रभारी द्वारा तैयार किए गए ड्यूटी रोस्टर का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित किया जाए तथा किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए। उन्होंने कहा कि पूरा स्वास्थ्य प्रशासन अलर्ट मोड में रहेगा तथा किसी भी समय वीडियो कॉल अथवा लाइव लोकेशन के माध्यम से उपस्थिति सत्यापित की जा सकती है।
उन्होंने सभी चिकित्सक एवं स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देशित किया कि त्योहार अवधि की ड्यूटी को चुनाव ड्यूटी की भांति गंभीरता से लेते हुए पूरी जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करें, अन्यथा लापरवाही पाए जाने पर नियमानुसार कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी । मुख्य चिकित्साधिकारी के निरीक्षण में प्रभारी प्रचार प्रसार मनीष तिवारी भी साथ साथ उपस्थित रहे ।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अमृतवेला प्रभात फेरी सदस्यों द्वारा होली का पावन पवित्र पर्व भव्य आध्यात्मिक कार्यक्रम का किया गया आयोजन-सचिन नारंग

Wed Mar 4 , 2026
अमृतवेला प्रभात फेरी सदस्यों द्वारा होली का पावन पवित्र पर्व भव्य आध्यात्मिक कार्यक्रम का किया गया आयोजन-सचिन नारंग

You May Like

advertisement