पंचायत चुनाव के दृष्टिगत जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट भवन में स्थापित कन्ट्रोल रूम का किया निरीक्षण

आजमगढ़ 31 मार्च– त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2021 को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढ़ंग से सम्पन्न कराये जाने के दृष्टिगत जिलाधिकारी राजेश कुमार द्वारा कलेक्ट्रेट भवन के कक्षा संख्या 48 में स्थापित कन्ट्रोल रूम का निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारी को निर्देश दिये कि कन्ट्रोल रूम में कम्प्यूटर व्यवस्था को तत्काल सक्रिय कराना सुनिश्चित करें।

जिलाधिकारी ने बताया कि कन्ट्रोल रूम में विकास खण्डवार दूरभाष नम्बर स्थापित किये गये हैं। उन्होने बताया कि विकास खण्ड रानी की सराय व तहबरपुर हेतु 05462-227021, मिर्जापुर व मुहम्मदपुर हेतु 05462-227022, पल्हनी व लालगंज हेतु 05462-227023, ठेकमा व तरवां हेतु 05462-227024, मेंहनगर व जहानागंज हेतु 05462-227025, सठियांव व बिलरियागंज हेतु 05462-227026, अजमतगढ़ व महराजगंज हेतु 05462-227027, हरैया व फूलपुर हेतु 05462-227028, पवई व मार्टीनगंज हेतु 05462-227029, कोयलसा व अतरौलिया हेतु 05462-227030 तथा विकास खण्ड अहिरौला व पल्हना हेतु-05462-227031 दूरभाष नम्बर स्थापित किया गया है। उन्होने कहा कि निर्वाचन के दौरान कोई भी व्यक्ति किसी भी समस्या या जानकारी के सम्बन्ध में उक्त दूरभाष नम्बर पर सम्पर्क स्थापित कर सकता है।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अन्य प्रदेशों से आने वाले व्यक्तियों की सूचना अवश्य दें- जिलाधिकारी

Wed Mar 31 , 2021
आजमगढ़ 31 मार्च– जिलाधिकारी राजेश कुमार द्वारा जीजीआईसी आजमगढ़ में बनाये गये कोविड-19 कन्ट्रोल रूम का निरीक्षण किया गया। उन्होने बताया कि अन्य प्रदेशों से जनपद में आने वाले सभी व्यक्तियों की कोविड-19 की जांच करायी जा रही है और जिन व्यक्तियों की कोविड जॉच रिपोर्ट पॉजीटिव आयी है, उनकी […]

You May Like

advertisement