किन्नर समाज की समस्याओं को देखते हुए प्रशासनिक तालमेल बने मधुर : तमन्ना महंत डेरा गद्दिनशी मुबारकपुर

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा , चिकित्सा और अन्य समस्याओं के निवारण में अहम भूमिका निभाता है किन्नर समाज : तमन्ना महंत।

पंचकुला : देश में सविधान के मुताबिक किन्नर समाज को पूरा हक मिलने पर भी किन्नरों की समस्या कम होने का नाम नही लेती। हर दूसरे तीसरे दिन समाचार पत्रों में देश मे कोई ना कोई विवाद पढ़ने को मिलता रहता है। इन समस्याओं को देखते हुए देश में किन्नर समाज व प्रशासनिक अधिकारियों के बीच तालमेल मधुर होना बहुत जरूरी है। यह बात अंतरराष्ट्रीय मानव अधिकार ऑब्जर्वर्स किन्नर विंगस की राष्ट्रीय अध्यक्ष मुबारकपुर गद्दीनशीं तमन्ना महंत ने एक प्रेसविज्ञप्ति जारी करते हुए कही।
उन्होंने कहा कि किन्नर समाज में कई नकली ट्रांसजेंडर शामिल हो उनकी कार्यप्रणाली को बदनाम करने में लगे हुए हैं। आमतौर पर देखा जाता है कुछ नकली ट्रांसजेंडर चौराहों , बसों व रेलवे स्टेशनों पर भीख मांगते नजर आते हैं । जिन पर तुरन्त प्रशासनिक अधिकारी रोक लगा कानूनी कारवाई करे। सभी किन्नर समाज के देश के हर जिले में डेरे बने हुए हैं और उन डेरो पर उनके मुखिया महंत विराजमान हैं। जिले के प्रशासनिक अधिकारियों को उन डेरा प्रमुख महंतों से महीने में एक मीटिंग जरूर करनी चाहिये ताकि ट्रांसजेंडरों को आ रही समस्याओं पर विचार विमर्श कर उन्हें बिना किसी विवाद के सुलझाया जा सके।
तमन्ना महंत ने कहा हर किन्नर समाज डेरे का एक क्षेत्र निर्धारित होता है। लेकिन कुछ शरारती नकली ट्रांसजेंडर उनके क्षेत्र में अपनी मनमानी कर लोगो को धमकाते व परेशान कर विवाद की स्थिति उतपन्न कर झगड़े करते हैं। ऐसे में कई बार झगड़े इतने बड़ जाते है कि जो बाद में खूनी रूप धारण कर लेते हैं। अगर जिले में प्रशासनिक अधिकारियों व डेरा प्रमुख महंतों के बीच तालमेल बना होगा तो ट्रांसजेंडरों के बीच हो रहे विवादों पर रोक लगाना सम्भव हो पायेगा।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

“मार्च माह में टिकट चेकिंग द्वारा 3.96 करोड़ राजस्व अर्जित, मंडल के इतिहास का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन

Tue Apr 5 , 2022
फिरोजपुर 5 अप्रैल {कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता}:- फिरोजपुर मंडल के टिकट चेकिंग दल द्वारा ट्रेनों में अनाधिकृत रूप से यात्रा कर रहे यात्रियों की इस प्रवृति पर रोक लगाने हेतु ट्रेनों में सतत् टिकट चेकिंग किया जा रहा है। मंडल के टिकट चेकिंग स्टाफ द्वारा मार्च माह के दौरान […]

You May Like

advertisement