अम्बेडकर नगर :जनपद मुख्यालय पर बढ़ते हुए जल स्तर को देखते हुए सभासद ने कहीं बड़ी बात

जनपद मुख्यालय पर बढ़ते हुए जल स्तर को देखते हुए सभासद ने कहीं बड़ी बात

अंबेडकरनगर
जनपद अंबेडकर नगर में तमसा नदी का रौद्र रूप धारण करने के बाद लगातार तमसा नदी के जलस्तर में हो रही वृद्धि को लेकर वार्ड नंबर 15 के सभासद ललित मोहन श्रीवास्तव द्वारा कहा गया की बारिश का पानी हर वर्ष नदी में आता है परंतु इस बार बरसात के पानी से जनपद मुख्यालय पर आई बाढ़ में लगातार हो रही जल स्तर की वृद्धि यह बारिश का पानी नहीं है बल्कि अन्य क्षेत्रों से नहरों का पानी छोड़ा गया है जिसके कारण अंबेडकर नगर जनपद मुख्यालय बाढ़ से कराह रहा है । अधिकारियों द्वारा क्षेत्रों का लगातार दौरा किया जा रहा है जो भी व्यवस्था उपलब्ध हो रही है वह व्यवस्था प्रशासन द्वारा उपलब्ध करवाई जा रही है।तमसा नदी में आई बाढ़ के चलते किनारे बसे दर्जनों वार्ड में बाढ़ का पानी घुस गया है। ये गांव टापू बन गए हैं। संपर्क मार्ग पानी से लबालब होने से आवागमन बाधित है।इलाके में बाढ़ के पानी में हजारों की आबादी फंसी है। यहां तक प्रशासन की मदद नहीं पहुंच सकी है। स्थानीय लोग मदद पहुंचा रहे हैं। कस्बे में किराए पर रहने वाले लोग अपने गांव लौट गए हैं। तमाम लोगों ने बाढ़ में घिरा निजी आवास छोड़कर किराए पर कमरा लिया है। कुछेक घर ऊंचाई पर बने होने से इनमें पानी नहीं घुसा है। हालांकि चारों ओर पानी भरा होने से यह बाहर नहीं निकल सकते हैं। प्रशासन ने इन्हें आश्रय स्थल पर शरण लेने के लिए कहा है। हालांकि यह लोग गृहस्थी के मोह में घर छोड़ने को तैयार नहीं हैं।
जलप्रलय की यह मुसीबत अंबेडकरनगर को पड़ोसी जिले अयोध्या एवं बाराबंकी से मिली है। दोनों जिलों में करीब 40 ड्रेन तमसा नदी में गिरती हैं। इसमें बाराबंकी में चार एवं अयोध्या में ही 36 ड्रेन गिरती हैं। अयोध्या जनपद में अधिकांश ड्रेन होने से अंबेडकरनगर में बाढ़ का दबाव सर्वाधिक रहता है। प्रशासन को इस पर विचार करना चाहिए । जिससे जनपद की जनता को बाढ़ से उत्पन्न समस्याओं का सामना ना करना पड़े।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अम्बेडकर नगर:सफाई कर्मचारी को आर्थिक सहयोग प्रदान किया

Sat Sep 25 , 2021
सफाई कर्मचारी को आर्थिक सहयोग प्रदान किया संवाददाता:-विकास तिवारीआलापुर (अंबेडकर नगर)||जनपद के तहसील क्षेत्र आलापुर के विकास खण्ड जहाँगीरगंज में कार्यरत सफाई कर्मचारी सरोजा देवी के निधन पर ग्राम पंचायत राज सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष रामशकल वर्मा संघ के पदाधिकारियों के साथ मृतक के घर राजेपुर पहुँचकर उनके पुत्र […]

You May Like

advertisement