लुवास में एडवेंचर कैंप के तहत 3 किमी दौड़ व बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

लुवास में एडवेंचर कैंप के तहत 3 किमी दौड़ व बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

हिसार, (प्रमोद कौशिक) 20 फरवरी : लाला लाजपत राय यूनिवर्सिटी ऑफ वेटेरिनरी एंड एनिमल साइंसेज (लुवास) में आयोजित एडवेंचर कैंप के अंतर्गत 3 किलोमीटर दौड़ प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया तथा बैडमिंटन चैंपियनशिप का विधिवत उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छात्र कल्याण निदेशक डॉ. संदीप गुप्ता रहे। इस अवसर पर एडीएसडब्ल्यू डॉ. यशवंत, बैडमिंटन प्रेसीडेंट डॉ. तरुण गुप्ता तथा यूथ रेड क्रॉस सोसायटी के समन्वयक डॉ. मान सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कुलपति डॉ. विनोद कुमार वर्मा के मार्गदर्शन में आयोजित इस एडवेंचर कैंप का उद्देश्य विद्यार्थियों में खेल भावना, अनुशासन और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देना है।
3 किलोमीटर दौड़ प्रतियोगिता में 100 से अधिक छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। लड़कों वर्ग में रोहित ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि लड़कियों वर्ग में मधु ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल किया।
बैडमिंटन चैंपियनशिप के उद्घाटन अवसर पर खेले गए रोमांचक शो मैच में कपिल दीक्षित ने संजित को 15-12, 8-15, 15-12 के अंतर से पराजित किया। यह मुकाबला दर्शकों के लिए बेहद रोचक और प्रतिस्पर्धात्मक रहा।
इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों ने विद्यार्थियों को खेल गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि खेल न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाते हैं, बल्कि अनुशासन, टीम भावना और आत्मविश्वास को भी बढ़ावा देते हैं। विश्वविद्यालय में इस प्रकार की खेल गतिविधियां विद्यार्थियों के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
सह-जनसंपर्क अधिकारी डॉ. विशाल शर्मा ने बताया कि विश्वविद्यालय में समय-समय पर ऐसे आयोजन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए किए जाते हैं, जो युवाओं में सकारात्मक ऊर्जा और नेतृत्व क्षमता को बढ़ावा देते हैं।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सपा आजमगढ़ से साफ होने वाली है-ओमप्रकाश राजभर

Mon Feb 23 , 2026
∆सामाजिक समरसता रैली में ओमप्रकाश राजभर ने भरी चुनावी हुंकार, 2027 में सभी 10 सीटें जीतने का किया दावा। आजमगढ़। महाराजा सुहेलदेव की जयंती के अवसर पर रविवार को अहरौला विकास खंड के जनता इंटर कॉलेज के मैदान में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) की ओर से सामाजिक समरसता रैली […]

You May Like

advertisement