सुकमा में आदि कर्मयोगी अभियान का शुभारंभ

अपर कलेक्टर ने प्रेसवार्ता को किया संबोधित

सुकमा, 23 अगस्त 2025/ सेवा, समर्पण और संकल्प के साथ जनभागीदारी आधारित उत्तरदायी सुशासन की दिशा में आदि कर्मयोगी अभियान की शुरुआत हो गई है। कलेक्टर श्री देवेश कुमार ध्रुव के निर्देशानुसार अपर कलेक्टर श्री गजेन्द्र ठाकुर एवं सहायक संयुक्त श्री हेमंत सिन्हा ने प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए बताया कि यह अभियान जनजातीय कार्य मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा संचालित किया जा रहा है।
ग्रामीण बनायेंगे कार्ययोजना, गांवों के चहूँमुखी विकास पर रहेगा फोकस
    अपर कलेक्टर श्री ठाकुर ने प्रेसवार्ता में बताया कि अभियान के अंतर्गत जिले के तीनों विकासखंडों के 277 गाँवों का चयन किया गया है। इन गाँवों में शासन की योजनाओं की जानकारी साझा की जाएगी और ग्रामीण अपने अनुभवों व आवश्यकताओं को सामने रखेंगे। इन्हीं आधारों पर कार्ययोजनाएँ तैयार होंगी। लोगों को जागरूक करने और सशक्त विकास की दिशा में जिले में 5 मास्टर ट्रेनर, 24 ब्लॉक स्तरीय ट्रेनर और 5 हजार वॉलिंटियर तैयार किए जाएंगे। अभियान का मुख्य उद्देश्य विजन 2030 को ध्यान में रखते हुए गांवों के समावेशी विकास सुनिश्चित करना है। कार्यक्रम में उपस्थित पत्रकारों ने अभियान के संबंध में अधिकारियों से अपने सवाल पूछे और कुछ सुझाव भी दिये। कार्यक्रम में सभी पत्रकार उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भारत विकास परिषद की चित्रकला प्रतियोगिता में बच्चों ने उकेरे मन के भाव

Sat Aug 23 , 2025
रायबरेलीरिपोर्टर अभय द्विवेदी भारत विकास परिषद की चित्रकला प्रतियोगिता में बच्चों ने उकेरे मन के भाव रायबरेली में भारत विकास परिषद के अंतर्गत होने वाले संस्कृति सप्ताह के पांचवें दिन चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। कार्यक्रम का उदघाटन राजकीय बालिका इंटर कालेज देवानंदपुर की प्रधानाचार्या डॉ. बरखा भारती ने भारत […]

You May Like

advertisement