वि.वि. में स्वस्थ रहें, मस्त रहें के तहत संगीत कक्ष, स्वास्थ्य केंद्र का शुभारंभ

  • कुलपति ने कहा दिनचर्या से हटकर कुछ पल जिंदगी को मुस्कुराने दे,
    आजमगढ़। महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय, आजमगढ़ परिसर में आज संगीत के साथ-साथ स्वस्थ रहने की एवं हर हाल में मुस्कुराते रहने की व्यवस्था कुलपति प्रोफेसर संजीव कुमार के मार्गदर्शन में विश्वविद्यालय प्रशासन ने की। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल करते हुए एक ही दिन शिक्षा, रचनात्मकता और स्वास्थ्य से जुड़ी दो महत्वपूर्ण सुविधाओं—संगीत कक्ष एवं विश्वविद्यालय स्वास्थ्य केंद्र का शुभारंभ कुलपति जी के कर कमलों द्वारा किया गया। विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित दोनों कार्यक्रम गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुए।इन पहलों का उद्देश्य विद्यार्थियों को अकादमिक शिक्षा के साथ-साथ मानसिक, सांस्कृतिक और शारीरिक रूप से भी सशक्त बनाना है।
    विश्वविद्यालय के मीडिया प्रभारी ने बताया कि संगीत और स्वास्थ्य माननीय कुलपति के दूरदर्शी मार्गदर्शन एवं उदार अनुमोदन का परिणाम है।
    विश्वविद्यालय परिसर स्थित अकादमिक भवन-1 के तृतीय तल पर 9 फरवरी को संगीत कक्ष का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर मा. कुलपति ने अपने संबोधन में कहा कि विश्वविद्यालय केवल डिग्री प्रदान करने का केंद्र नहीं होता, बल्कि यह विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण और रचनात्मक क्षमता के विकास का सशक्त मंच होता है। उन्होंने कहा कि संगीत कक्ष छात्रों की छिपी प्रतिभाओं को अभिव्यक्ति का अवसर प्रदान करेगा तथा उनके मानसिक संतुलन, अनुशासन और सांस्कृतिक चेतना को सुदृढ़ करेगा।
    कार्यक्रम की जानकारी देते हुए तृषिका श्रीवास्तव ने बताया कि विश्वविद्यालय ने युवा मस्तिष्कों की सृजनात्मक क्षमता को समझते हुए यह पहल की है। भविष्य में संगीत कक्ष के माध्यम से नियमित अभ्यास सत्र, प्रशिक्षण कार्यक्रम एवं विविध सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।
    इसी क्रम में 9 फरवरी को ही विश्वविद्यालय परिसर स्थित सुविधा केंद्र में विश्वविद्यालय स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन किया गया। यह उद्घाटन विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. संजीव कुमार के निर्देशन में सम्पन्न हुआ। स्वास्थ्य केंद्र की स्थापना का मुख्य उद्देश्य छात्रों एवं कर्मचारियों को परिसर के भीतर ही सुलभ, किफायती एवं गुणवत्तापूर्ण होम्योपैथिक स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराना है। कुलपति जी ने भविष्य में आयुर्वेदिक एवं एलोपैथिक सेवाएँ भी प्रारंभ करने की घोषणा की।
    इस अवसर पर कुलपति प्रो.संजीव कुमार ने कहा कि यह स्वास्थ्य केंद्र विश्वविद्यालय समुदाय के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे विद्यार्थियों एवं कर्मचारियों को समय पर उपचार, परामर्श और प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध होंगी। उन्होंने बताया कि भविष्य में यहाँ नियमित स्वास्थ्य परामर्श, जांच शिविर तथा स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएँगे।
    दोनों कार्यक्रमों में कुलसचिव डॉ. अंजनी कुमार मिश्र, राजकीय होम्योपैथिक कॉलेज के प्राचार्य प्रो. अजय कुमार शुक्ल, प्रो. रजनीकान्त पांडेय, प्रो.बी.बी.तिवारी, डॉ.ऋतंभरा, डॉ.शिवानी, डॉ.यू.पी.सिंह, प्राचार्या प्रो. निशा जी सहित विश्वविद्यालय के अधिकारीगण, शिक्षकगण, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहीं।
    ज्ञातव्य हो कि विश्वविद्यालय के छात्रों के लिए आज दो-दो खुशखबरी मिली। एक ही दिन संगीत कक्ष और विश्वविद्यालय स्वास्थ्य केंद्र के शुभारंभ से विश्वविद्यालय परिसर में उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा का वातावरण देखने को मिला। कार्यक्रम में अन्य लोगों के अलावा कुलपति जी के सहायक भूपेंद्र पांडेय उपस्थित थे।
    डॉक्टर प्रवेश सिंह मीडिया प्रभारी महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय आजमगढ़ मो.नं. 9452 4458 78

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उपलब्धि:श्री कृष्ण आयुष विश्वविद्यालय को मिले 23 नए सहायक प्रोफेसर

Tue Feb 10 , 2026
कुलपति प्रो. धीमान बोले,अनुभवी शिक्षकों से शिक्षा,शोध और चिकित्सा को मिलेगी मजबूती। कुरुक्षेत्र, (प्रमोद कौशिक) 10 फरवरी : श्री कृष्ण आयुष विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. वैद्य करतार सिंह धीमान के कुशल मार्गदर्शन में विश्वविद्यालय की स्थापना के बाद पहली बार आयुर्वेद के 13 विषयों में 23 सहायक प्रोफेसरों की नियुक्ति […]

You May Like

advertisement