महिलाओं के लिए हुआ कर्ण जिला के नए योग साधना केंद्र का शुभारंभ

महिलाओं के लिए हुआ कर्ण जिला के नए योग साधना केंद्र का शुभारंभ।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

भारतीय योग संस्थान के अंतर्गत महिलाओं के लिए खोला गया योग साधना केंद्र।

कुरुक्षेत्र, 14 मार्च : भारतीय योग संस्थान दिल्ली (पंजीकृत) के अंतर्गत कुरुक्षेत्र में कर्ण जिला द्वारा महालक्ष्मी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में महिलाओं के लिए योग साधना केंद्र खोला गया।
हरियाणा राज्य इकाई के मंत्री मान सिंह, जिला प्रधान के.के. कौशल तथा विद्यालय के प्रबंधक भंवर पाल सिंह द्वारा दीप प्रज्वलन के पश्चात साधिका निशा को बैनर प्रदान करके केंद्र का दायित्व दिया गया।
इस मौके पर सूक्ष्म क्रियाएं पुनीता तथा आसनों का अभ्यास निशा द्वारा करवाया गया। मुख्य अतिथि मान सिंह ने कहा कि अब उपयुक्त समय है कि अधिक से अधिक केंद्र खोले जा सकते हैं, क्योंकि शीत ऋतु समाप्त हो गई है।
उन्होंने बताया कि मैंने आज तक ऐसा केंद्र नहीं देखा जिसकी शुरुआत इतनी बड़ी संख्या में योग साधकों के साथ हुई हो। उन्होंने नए केंद्र के लिए अपनी शुभकामनाएं भी दीं। स्कूल के प्रबंधक भंवर पाल सिंह ने कहा कि मैं अपना सौभाग्य समझता हूं कि हमारे विद्यालय का प्रांगण व भवन निष्काम सेवा तथा महिलाओं को स्वस्थ प्रदान स्वास्थ्य लाभ देने के लिए प्रयोग होगा। उन्होंने भविष्य में भी पूर्ण रूप से हर संभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया।
कार्यक्रम के समापन पर के.के. कौशल जिला प्रधान ने आए हुए अतिथियों का धन्यवाद किया। निर्मल गुप्ता द्वारा शांति पाठ करवाया गया।
नए योग साधना केंद्र के शुभारंभ अवसर पर महिलाएं।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जयराम संस्थाओं में शुरू हुई श्री हनुमान जयंती की तैयारियां

Tue Mar 14 , 2023
जयराम संस्थाओं में शुरू हुई श्री हनुमान जयंती की तैयारियां। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 जयराम संस्थाओं में श्री हनुमान जयंती पर होता है विशेष पूजन। कुरुक्षेत्र, 14 मार्च : देश के विभिन्न राज्यों में संचालित श्री जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरुप ब्रह्मचारी की प्रेरणा से […]

You May Like

Breaking News

advertisement