भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : मढ़ीनाथ स्थित श्री नेह बिहारी मंदिर से निकली शोभायात्रा, डेढ़ किमी का सफर तय कर कथा स्थल पहुंची ।
उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के मढ़ीनाथ स्थित श्री नेह बिहारी मंदिर से शनिवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। यह यात्रा लगभग डेढ़ किलोमीटर का सफर तय करते हुए कथा स्थल सुदामा नगरी, मढ़ीनाथ पहुंची। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के चलते यात्रा को कथा स्थल तक पहुंचने में करीब तीन घंटे का समय लगा।
श्री नेह बिहारी मंदिर समिति के तत्वावधान में 7 से 13 मार्च तक आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के शुभारंभ के अवसर पर यह कलश यात्रा निकाली गई। कथा का वाचन आध्यात्मिक गुरु एवं कथावाचक सद्गुरुदेव भगवान श्री मदनमोहन दास जी महाराज (राष्ट्रीय अध्यक्ष, निर्मोही अखाड़ा धीर-समीर, श्री वृंदावन धाम) द्वारा किया जाएगा।
मुख्य व्यवस्थापक ठाकुर शुभम प्रताप सिंह ने बताया कि कलश यात्रा लाल मंदिर, सिंह धर्मकांटा के सामने, बदायूं रोड से शुरू होकर कथा स्थल सुदामा नगरी मढ़ीनाथ तक निकाली गई।
श्रीमद्भागवत कथा के मुख्य यजमान सुग्रीव सिंह चौहान और कोमल सिंह चौहान ने बताया कि कलश यात्रा विधि-विधान के साथ निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं और श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इससे पूरा माहौल भक्तिमय हो गया।
शोभायात्रा में शहर के बैंड-बाजों ने मधुर धुनों पर धार्मिक भजनों की प्रस्तुतियां दीं, जिससे श्रद्धालु भक्ति में सराबोर हो गए। रास्ते भर श्रद्धालुओं ने फूल बरसाकर यात्रा का स्वागत किया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

शिक्षामित्रों ने मानदेय वृद्धि होने पर सीएम का जताया आभार

Sat Mar 7 , 2026
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता ) बरेली : फतेहगंज पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को रहपुरा स्थित त्रिलोक चंद्र डिग्री कॉलेज पर मीरगंज विधायक डॉ डीसी वर्मा के माध्यम से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को आभार पत्र भेजा। जिलाध्यक्ष कपिल यादव की अगुवाई मे दिए गए आभार […]

You May Like

advertisement