विद्युत मंडल भानुप्रतापपुर डिवीजन के शहरी व ग्राम पंचायत क्षेत्र में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना अंतर्गत शिविर का आयोजन

उपभोक्ताओं से लिए जायेंगे आवेदन, योजनाओं की जानकारी भी दी जाएगी

उत्तर बस्तर कांकेर 31 अगस्त 2026/ कलेक्टर श्री कुंदन कुमार द्वारा दिए गए निर्देशानुसार प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना अंतर्गत उपभोक्ताओं को लाभान्वित करने के उद्देश्य से शहरी क्षेत्रों में शिविरों का आयोजन किया जा रहा है, इन शिविरों में योजनाओं की जानकारी दी जाएगी, साथ ही सोलर प्लांट लगाने के इच्छुक उपभोक्ताओं से आवेदन पत्र भी लिए जाएंगे।
    जिला पंचायत के सीईओ श्री हरेश मंडावी ने बताया कि प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना अंतर्गत आवासीय परिसरों में उपभोक्ताओं को योजना के संबंध में विस्तार से जानकारी प्रदान करने  के साथ ही इच्छुक उपभोक्ताओं से आवेदन प्राप्त करने के लिए विद्युत मंडल कांकेर डिविजन के अलावा भानुप्रतापपुर डिविजन में भी शिविरों का आयेाजन किया जाएगा। इस योजनांतर्गत 01 सितंबर मंगलवार को नगर पंचायत क्षेत्र अंतागढ़ के सामुदायिक भवन नगर पंचायत कार्यालय के पास शिविर लगाया जाएगा। इसी प्रकार 02 सितंबर बुधवार को नगर पंचायत क्षेत्र भानुप्रतापपुर अंतर्गत जनपद पंचायत भानुप्रतापपुर के सभाकक्ष और 03 सितंबर गुरुवार को ग्राम पंचायत कोरर के सामुदायिक भवन में शिविर लगाया जाएगा। सोलर प्लांट लगवाने के इच्छुक उपभोक्ता उक्त शिविर में उपस्थित होकर आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।
       उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना अंतर्गत आवासीय परिसरों में सोलर प्लांट स्थापित करने के लिए केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा आकर्षक सब्सिडी प्रदान किया जा रहा है। इस योजना के तहत सोलर प्लांट लगवाने पर 01 किलोवाट क्षमता के लिए 45 हजार रुपए, 02 किलोवाट क्षमता के लिए 90 हजार रुपए और 03 किलोवाट क्षमता के सोलर प्लांट स्थापित करने पर 01 लाख 08 हजार रुपए की सब्सिडी प्रदान किया जा रहा है। उपभोक्ता इस अवसर का फायदा उठाते हुए अपने घरों में सोलर प्लांट लगवा सकते हैं।

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका पदों पर भर्ती हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित

Mon Aug 31 , 2026
जगदलपुर, 31 अगस्त 2026/ एकीकृत बाल विकास परियोजना तोकापाल विकासखण्ड के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र चैतुपारा टेकामेटा में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता तथा बड़ेमारेंगा मुण्डापारा में आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।     इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी 02 सितम्बर 2026 से 9 सितम्बर 2026 […]

You May Like

Breaking News

advertisement