इन्कम टैक्स बार एसोसिएशनअतुल अग्रवाल अध्यक्ष,रोहन गर्ग सचिव बने

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : इन्कम टैक्स बार एसोसिएशन (आईटीबीए) की वार्षिक आम सभा आज बरेली क्लब में हुई जिसमें आगामी वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। नव गठित कार्यकारिणी में अतुल अग्रवाल अध्यक्ष व रोहन गर्ग को सचिव चुना गया।
आईटीबीए की वार्षिक आम सभा निवर्तमान अध्यक्ष जी.एस. चावला उर्फ राजा चावला की अध्यक्षता में हुई जिसमें निवर्तमान सचिव अतुल अग्रवाल ने वार्षिक विवरण प्रस्तुत किया। तत्पश्चात निर्वाचन कमेटी के निर्देशन में नयी कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमें अतुल अग्रवाल अध्यक्ष, मुकेश कुमार मिश्रा उपाध्यक्ष, रोहन गर्ग सचिव,वैभव चावला कोषाध्यक्ष, सुधीर मेहरोत्रा को संयुक्त सचिव तथा चुना गया। इससे पूर्व वरिष्ठ व विशिष्ट जनों को सम्मानित किया गया। अन्त में नवनिर्वाचित अध्यक्ष अतुल अग्रवाल ने सभी का आभार व्यक्त किया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अंडरपास के लिए प्रदेश सचिव चौधरी अरुण सिंह राठी ने खोला मोर्चा

Sun May 31 , 2026
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता ) बरेली : फतेहगंज पश्चिमी ,30 मई शनिवार को ग्राम रसूला चौधरी ने भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के प्रदेश सचिव चौधरी अरुण सिंह राठी के नेतृत्व में एक किसान पंचायत का आयोजन किया गया, जिसमें दर्जनों गांव के किसान मौजूद रहे। जानकारी के अनुसार रसूला चौधरी […]

You May Like

Breaking News

advertisement