आयकर विभाग फिर की गुटखा कारोबारी के घर छापेमारी टीम खंगाल रही है दस्तावेज

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : गुटखा कारोबारी अमित भारद्वाज और उनके भाई रामसेवक के घर बीते दिनों आयकर की टीमों ने छापा मारा था। टीम ने अमित भारद्वाज के घर जांच की थी। वहीं उनके भाई रामसेवक के त्रिवटी नाथ मंदिर के पास स्थित बीडीए कालोनी के मकान में ताला तोड़कर जांच की थी। रामसेवक के घर में नहीं थे, मकान को सील कर लैपटॉप समेत कई दस्तावेज अपने साथ ले गई थी। अब एक बार फिर आयकर की टीम कार्रवाई करने रामसेवक के घर पहुंची है।
बीती 12 फरवरी को नई दिल्ली से आई आयकर विभाग की टीम ने गुटखा कारोबारी अमित भारद्वाज और उनके भाई रामसेवक के यहां छापा मारा था। अगले दिन रामसेवक का मकान सील कर आयकर की टीमें लौट गईं थीं। रामसेवक महाकुंभ गए थे, अभी तीन दिन पहले वह महाकुंभ से वापस लौटे। शुक्रवार को नई दिल्ली से आई करीब 35 सदस्यीय टीम ने सुबह नौ बजे रामसेवक के घर की सील तोड़ी। इस दौरान रामसेवक भी मौजूद रहे। मकान के अंदर मौजूद आयकर विभाग की टीमें जांच में जुटी हुईं हैं । सप्ताह भर के अंदर दाे बार छापेमारी करना किसी बड़ी टैक्स चोरी की तरफ इशारा कर रहा है। आयकर के अधिकारियों ने अभी कुछ भी बोलने से इन्कार कर दिया है।
जानकारी के मुताबिक आयकर की एक टीम गुप्ता चौराहा स्थित रामसेवक के भाई गुटखा कारोबारी अमित भारद्वाज के गोदाम पर भी मौजूद थी। यहां भी तमाम दस्तावेज खंगालने में टीम लगी हुई थी। बीती 12 फरवरी को हुई कार्रवाई के दौरान गुटखा कारोबारी अमित भारद्वाज की तबियत बिगड़ गई थी। जिसके बाद उनको अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था। कार्रवाई का दूसरे व्यापारियों ने विरोध भी किया था। डॉक्टरों ने अमित को चिकन पॉक्स की शिकायत बताई थी।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा आगामी महाशिवरात्रि एवं होली त्योहारों को लेकर की गई समीक्षा की गई बैठक

Sat Feb 22 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली (बिन्दु प्रकाश)।विकास भवन सभागार, बरेली में श्रीमान जिलाधिकारी महोदय बरेली एवं श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय बरेली की संयुक्त अध्यक्षता में महाशिवरात्रि, होली एवं अन्य आगामी त्योहारों के दृष्टिगत एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में संबंधित प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों को कानून-व्यवस्था, शांति एवं […]

You May Like

advertisement