सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच मनाया स्वतंत्रता दिवस

कन्नौज

सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच मनाया स्वतंत्रता दिवस
अवनीश कुमार तिवारी
कस्बा हसेरन के सरकारी संस्थानों व प्राइवेट विद्यालयों मे सांस्कृतिक कार्यक्रम कर हर्षोल्लास के साथ स्वतंत्र दिवस मनाया गया। ब्लॉक मुख्यालय , सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र , पशु चिकित्सालय , राजकीय बीज भंडार , प्राथमिक विद्यालय , बिजली घर इत्यादि जगहों पर झंडारोहण कर राष्ट्रगान गाया गया। सभी स्थलों पर आजाद भारत के अमर शहीदों की गाथाओं के बारे में गीत गाए गए। विद्यालयों में सांस्कृतिक कार्यक्रम किए गए। सरस्वती शिशु मंदिर के नन्हे-मुन्ने भैया बहनों द्वारा तिरंगा प्रभात फेरी निकाली गई। विद्यालयों में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर हर्ष उल्लास के साथ 75 वा स्वतंत्रता दिवस के रुप में मनाया गया। विद्यालय के विद्यार्थियों ने बहुत ही मनमोहक तरीके से सांस्कृतिक गीतों की प्रस्तुति की। बड़े ही हर्षोल्लास के साथ नगर मे स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व मनाया गया। कार्यक्रम के उपरांत मिष्ठान इत्यादि का वितरण किया गया।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अशोक शिला पट पर तिरंगा फैलाकर स्वतंत्रता सेनानियों को किया याद

Mon Aug 15 , 2022
कन्नौज अशोक शिला पट पर तिरंगा फैलाकर स्वतंत्रता सेनानियों को किया याद। अवनीश कुमार तिवारी कन्नौज। कस्बा हसेरन के प्राथमिक पाठशाला के पास लाल पत्थर से बने अशोक शिला पर ध्वजारोहण कर आजादी का अमृत महोत्सव मनाया गया। स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ पर ग्राम हसेरन के प्रधान प्रतिनिधि रामचंद्र […]

You May Like

advertisement