भारत ने दुनिया को पोलो का उपहार दिया : नवीन जिन्दल

मैच का मुख्य उद्देश्य समाज में खेलों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है: नवीन जिन्दल।
सांवला पोलो ग्राउंड पर हुआ दूसरे शानदार पोलो मैच का सफल आयोजन।
“फिट इंडिया–फिट हरियाणा–फिट कुरुक्षेत्र” के संकल्प को मिला बल।

कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक/संजीव कुमारी 19 अप्रैल : सांसद नवीन जिन्दल के मार्गदर्शन में, सांवला पोलो ग्राउंड पर आज आयोजित दूसरे रोमांचक पोलो मैच में कुरुक्षेत्र की पोलो टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कैथल की पोलो टीम को 9-7 से पराजित किया। इस मैच में सांसद नवीन जिन्दल ने कुरुक्षेत्र टीम की कप्तानी करते हुए बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया और 6 गोल दागकर टीम की जीत में निर्णायक भूमिका निभाई। कैथल टीम की और से आरिफ खान ने 3 गोल कर बढत बनाने के काफी प्रयास किए। इस मैच में अन्य सभी खिलाड़ियों ने भी दम-खम दिखाया।
मैच में कुरुक्षेत्र टीम की ओर से नवीन जिन्दल के साथ महेश शर्मा व कृष्णा इंकिया ने उत्कृष्ट खेल दिखाया, जबकि कैथल टीम में कप्तान प्रणव कपूर, अक्षय मलिक और आरिफ खान ने दमदार प्रयास किए। मैच के अंपायर की भूमिका सत्तार अली ने निभाई।
इस मौके पर सांसद नवीन जिन्दल ने मैच में अर्जेंटीना से लाई गई घोड़ी ल्यूमैनारिया से भी दर्शकों को परिचित कराकर उसकी विशेषताएं गिनाई।
मैच के दौरान उपस्थित दर्शकों को संबोधित करते हुए सांसद नवीन जिन्दल ने कहा कि पोलो भारत की विश्व को दी गई एक ऐतिहासिक और गौरवशाली देन है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों का मुख्य उद्देश्य समाज में खेलों के प्रति जागरूकता बढ़ाना और युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है।
उन्होंने “फिट इंडिया–फिट हरियाणा–फिट कुरुक्षेत्र” के संकल्प को दोहराते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में, देश-प्रदेश में खेलों को बढ़ावा देने का एक सकारात्मक वातावरण तैयार हो रहा है, जिससे हमारे खिलाड़ी अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर देश और प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं।
इस अवसर पर अनिल कुमार दून एसडीएम पिहोवा, सुभाष कलसाना, तुषार सैनी मीडिया कोर्डिनेटर मुख्यमंत्री, स. जगविंदर सिंह विर्क, नवीन जिन्दल फाउंडेशन के उपाध्यक्ष डॉ. मनीष मिश्रा, विजय वेदपाल, रविन्द्र सांगवान, सैनी सभा कुरुक्षेत्र के प्रधान गुरनाम सिंह सैनी, विशाल सिंगला प्रधान वैश्य अग्रवाल समाज, उपेंद्र सिंघल मानद सचिव कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड, नसीब कक्केडी, हरमेश सिंह, नवीन बंसल, अवतार सिंह, कुलदीप सैनी कलाल माजरा, गुरजीत सिंह, अमित राणा, प्रवीण शर्मा, प्रदीप बदनारा, आशा शर्मा कैथल कार्यालय प्रभारी रविन्द्र धीमान, संसदीय कार्यालय प्रभारी धर्मवीर सिंह और गणमान्य लोगों सहित हजारों की संख्या में दर्शक एवं स्कूली बच्चे उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में विजेता टीम को पोलो मैच की ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। सांसद नवीन जिन्दल द्वारा इस आयोजन से युवाओं को पोलो खेल के बारे में विस्तृत जानकारी के साथ-साथ खेल भावना, सकारात्मक ऊर्जा, अनुशासन और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का भी संदेश दिया गया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आचार्य डॉ. सुरेश मिश्रा भगवान श्री परशुराम जयंती पर सम्मानित

Mon Apr 20 , 2026
थानेसर, प्रमोद कौशिक/संजीव कुमारी 19 अप्रैल : भगवान परशुराम सेवा समिति पिपली के द्वारा श्री दुर्गा देवी मन्दिर पिपली, कुरुक्षेत्र के पीठाधीश ज्योतिष और वास्तु आचार्य डॉ. सुरेश मिश्रा को भगवान श्री परशुराम जयंती पर भगवान श्री परशुराम पट्टिका और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।श्री दुर्गा देवी मन्दिर पिपली […]

You May Like

advertisement