सभी प्रदेशों में क्षेत्रीय कार्यालय खोलेगा भारतीय पत्रकार सुरक्षा संघ : देवेश मिश्रा

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

आर्थिक रुप से कमजोर पत्रकारों के बच्चों की 12 वीं कक्षा तक फीस भरेगा ट्रस्ट : राष्ट्रीय अध्यक्ष।

कुरुक्षेत्र, 7 मार्च :- भारतीय पत्रकार सुरक्षा संघ ट्रस्ट द्वारा शीघ्र ही हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश के लखनऊ, मध्यप्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, हिमाचल प्रदेश, बिहार, राजस्थान आदि राज्यों में क्षेत्रीय कार्यालय खोले जाएंगे, ताकि पत्रकारों की समस्याओं का त्वरित निदान हो और संगठन को और मजबूती मिले। यह निर्णय संघ की आनलाइन गूगल मीट के माध्यम से हुई राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में लिया गया। बैठक के बाद जानकारी देते हुए ट्रस्ट के संस्थापक इंजी. देवेश मिश्रा और राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट राकेश कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि इसके अलावा बैठक में ट्रस्ट से जुड़े सभी सदस्यों को 5 से 10 वर्ष तक सक्रियता के साथ संस्था में कार्य करने पर पेंशन दी जाएगी। इतना ही नहीं, जो सदस्य/पदाधिकारी संस्था के लिए अच्छा कार्य कर रहे हैं और वे आर्थिक रूप से कमजोर हैं, उनके दो बच्चों को कक्षा 12 वीं (सरकारी स्कूल) तक का सम्पूर्ण शिक्षण शुल्क भारतीय पत्रकार सुरक्षा संघ ट्रस्ट द्वारा भरा जाएगा। बैठक में शामिल सभी सदस्यों ने अपनी बात को रखा, जिसमें उत्तर प्रदेश के प्रदेशाध्यक्ष रवि कुमार ने पत्रकारों पर दर्ज किए जा रहे झूठे मुकदमों पर गहरी चिंता व्यक्त की।उन्होंने मांग रखी कि पत्रकारों के विरुद्ध कोई भी शिकायत आने पर पहले उच्च स्तरीय जांच करवाई जाए, तत्पश्चात दोषी पाए जाने पर उसके विरुद्ध मामला दर्ज किया जाए। अनावश्यक रुप से मामले दर्ज करके पत्रकारों को परेशान करने की प्रक्रिया तुरंत बंद की जाए। बैठक में संगठन को और मजबूत बनाने के लिए सदस्यता अभियान तेज करने का भी निर्णय लिया गया। इसके साथ ही सभी प्रदेशाध्यक्ष, जिलाध्यक्ष और अन्य पदाधिकारियों के कार्यों की 31 मार्च तक समीक्षा करने का भी निर्णय लिया गया। देवेंद्र मिश्रा ने बताया कि जिन पदाधिकारियों का कार्य संतोषजनक रहेगा, उनकी नियुक्ति जारी रखी जाएगी और कार्य संतोषजनक ना मिलने पर पदों का पुनर्गठन किया जाएगा।
बैठक में राष्ट्रीय प्रवक्ता जसबीर सिंह दुग्गल ने सुझाव रखा कि सभी प्रदेशों को संघ की ओर से लेटर पेड जारी किए जाए, ताकि स्थानीय समस्याओं को वे अपने स्तर पर सरकार के समक्ष उठाने के साथ-साथ उनसे राष्ट्रीय कार्यकारिणी को भी अवगत करवा सके। इस बैठक मेें डॉ. विभुरंजन राष्ट्रीय सलाहकार, मुख्य सलाहकार अनूप त्रिपाठी, राष्ट्रीय सदस्य व पूर्व प्रदेशाध्यक्ष गुजरात भेवेश सोनी, उत्तर प्रदेशाध्यक्ष रवि कुमार, हिमाचल प्रदेशाध्यक्ष भेखा नन्द वर्धन, पंजाब प्रदेशाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह टाइगर व प्रदेश उपाध्यक्ष कर्णवीर सिंह, प्रदेश संगठन मंत्री उत्तर प्रदेश जितेन्द्र प्रसाद यादव, उमेश पाठक, अभिजीत भट्ट कानपुर, जिलाध्यक्ष रतलाम मध्यप्रदेश तुषार आदि पत्रकार सदस्य शामिल हुए।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कन्नौज:नियमित टीकाकरण कराएं - बच्चों को बीमारियों से बचाएं : जिलाधिकारी

Mon Mar 7 , 2022
नियमित टीकाकरण कराएं – बच्चों को बीमारियों से बचाएं : जिलाधिकारी🎤 जिला ब्यूरो रिपोर्टकन्नौज । नियमित टीकाकरण से किन्हीं कारणों से छूटे बच्चों व गर्भवती के टीकाकरण के लिए सोमवार को सघन मिशन इंद्रधनुष अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ कन्नौज ब्लाक के शिवा जी नगर से हुआ। जिलाधिकारी राकेश […]

You May Like

Breaking News

advertisement