भारतीय पत्रकार सुरक्षा संघ ट्रस्ट ने ओम प्रकाश गर्ग के निधन पर जताया शोक

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया आर्थिक रूप से मदद करने की घोषणा।

कुरुक्षेत्र :- हरियाणा प्रदेश से कई वर्षों से पत्रकारिता जगत को अपनी सेवा दे रहे वरिष्ठ पत्रकार श्री ओम प्रकाश गर्ग उम्र लगभग 67 वर्ष का निधन हो गया । पत्रकार ओम प्रकाश गर्ग हरियाणा के कुरुक्षेत्र से जैन टीवी से पत्रकारिता कर रहे थे। उनके निधन पर देश की कई धार्मिक, शैक्षणिक, सामाजिक व स्वयंसेवी संस्थाओं के साथ ही साथ पत्रकारिता जगत ने गहरा शोक व्यक्त किया। भारतीय पत्रकार सुरक्षा संघ ट्रस्ट ने उनकी मृत्यु पर खेद व्यक्त किया। भारतीय पत्रकार सुरक्षा संघ ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश कुमार विश्वकर्मा ने श्री गर्ग के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि एक “कलम के सिपाही” का निधन पत्रकारिता की दुनिया की एक बहुत बड़ी क्षति है। ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने इस दुःख की घड़ी में यह भी कहा कि हमारे ट्रस्ट द्वारा उनके परिवार की जो भी संभव होगा आर्थिक रूप से सहायता की जाएगी। इसके लिए ट्रस्ट के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री जसवीर सिंह दुग्गल के नेतृत्व में आने वाले समय में राष्ट्रीय व प्रदेश स्तर पर 5 सदस्यीय कमेटी जल्द ही नियुक्त की जाएगी और कुरुक्षेत्र आकर मृतक के परिवार को वह आर्थिक सुविधा संस्था द्वारा उपलब्ध कराई जायेगी।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ब्रह्माकुमारीज के ट्रांसपोर्ट विंग द्वारा सड़क सुरक्षा जागृति लाने के लिए सुरक्षित भारत सड़क सुरक्षा मोटर साइकिल रैली निकाली

Tue Mar 15 , 2022
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 कुरुक्षेत्र, 14 मार्च :- प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय कुरुक्षेत्र सेवा केंद्र की इंचार्ज बी.के. सरोज बहन ने कहा कि दुर्घटनाओं के कारण रोजाना कितने युवा मौत का शिकार हो जाते हैं, जिसे रोकने के लिए हम सभी को अपनी जिम्मेदारी […]

You May Like

Breaking News

advertisement

call us