भारतीय रोहिला राजपूत क्षत्रिय संघ राष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 94161-91877
चंडीगढ़ संवाददाता – तानिया रोहिला।

चंडीगढ़ :- भारतीय रोहिला राजपूत क्षत्रिय संघ (रजि ) टृस्ट के बैनर के तले , गुर्जर धर्मशाला जिला झज्जर हरियाणा में एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में संघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी प्रबंधक कमेटी के पदाधिकारियों सहित हरियाणा के प्रत्येक जिले से जिला अध्यक्ष और जिला सचिव सहित समाज के सभी सदस्यों ने बैठक में भाग लिया।
संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष बृजमोहन रोहिला ने मुख्य अतिथि,के तौर पर शिरकत की। इस मौके पर बृजमोहन रोहिला ने बताया कि कैसे संघ की टीम पूरे हरियाणा में समाज के लिए कार्य करने में अग्रणी है। संघ गरीब, कमजोर, असहाय की सहायता कर समाज को आगे बढ़ाने का काम कर रहा है। बच्चों में कैसे अच्छे संस्कार दिए जाएं और इसके साथ-साथ संघ शिक्षा और राजनीतिक रूप से समाज को आगे लाने का प्रयास कर रहा है। उन्होंने कहा कि आए दिन समाज के लोगों का शोषण जिस प्रकार से सरकारें करती आ रही है, उनके खिलाफ भी संघ आवाज उठाएगा। समाज में फैली कुरीतियों को भी दूर करने का काम करेगा और संघ मुख्यतः जो कार्य कर रहा है वह कार्य जनगणना का है। जल्द पूरे हरियाणा ने रोहिला समाज की जनगणना की जाएगी। इसके साथ-साथ दिल्ली, पंजाब, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान, हिमाचल, मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में रोहिला समाज की जनगणना का कार्य किया जा रहा है, ताकि समाज के लोग राजनीति में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने में अपना पक्ष रख सके। इस मौके पर राष्ट्रीय कार्यकारिणी के द्वारा सभी जिला पदाधिकारियों को खास तौर पर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मीडिया प्रभारी तानिया रोहिला, राष्ट्रीय अध्यक्ष बृजमोहन रोहिल्ला, राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष नरेश रोहिल्ला , राष्ट्रीय महासचिव रमेश रोहिल्ला , राष्ट्रीय सचिव हंस कुमार रोहिला , राष्ट्रीय संगठन मंत्री अमरदीप रोहिल्ला , राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष रतनलाल रोहिला , राष्ट्रीय कानूनी सलाहकार अशोक बेदी सहित राष्ट्रीय प्रबंधक कमेटी के पदाधिकारी मुख्य संरक्षक सुरेश रोहिला , उपाध्यक्ष मदन लाल रोहिला , उपाध्यक्ष नितेश रोहिला, रजनीश रोहिला सह सचिव संजय रोहिला ,दिलीप कुमार पवार अध्यक्ष जिला अध्यक्ष फरीदाबाद अनिल कुमार रोहिला जिला अध्यक्ष झज्जर मोहन रोहिला जिला सचिव झज्जर सहित समाज के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बिहार:बच्चे देश के भविष्य ,इन्हें बेहतर तालीम व तरबियत दें,,शाहनवाज़ आलम

Sun Sep 12 , 2021
,,बच्चे देश के भविष्य ,इन्हें बेहतर तालीम व तरबियत दें,,शाहनवाज़ आलम। ,,मदरसा जामिया आयशा सिद्दीका का बोआरीबाद में हुआ उदघाटन। कैप्शन ,मदरसा के उदघाटन के अवसर पर मंच पर मौजूद अतिथि। अररिया से मो माजिद बच्चे देश के भविष्य होते हैं । ऐसे में जरूरी है कि उन्हें बेहतर से […]

You May Like

Breaking News

advertisement