जालौन: कोंच नगर कांग्रेस से दिल्ली के लिए निकले भारत जोड़ो यात्रा के भारत यात्री

कोंच नगर कांग्रेस से दिल्ली के लिए निकले भारत जोड़ो यात्रा के भारत यात्री

रिपोर्टर :- अविनाश शाण्डिल्य के साथ विबेक द्ववेदी Vv न्यूज चैनल कोंच जालौन

देश में चल रही राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा तीन जनवरी से उत्तर प्रदेश में प्रवेश करेगी जिसमें शामिल होने के लिए आज कोंच नगर से निकले भारत जोड़ो यात्रा के भारत यात्रियों को नगर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता संतलाल अग्रवाल बाबूजी फूल माला पहना कर निकासी की और सफल यात्रा के लिए शुभकामनाएं दीं
कोंच नगर से जाने वाले लोगों में पूर्व कांग्रेस सेवादल जिलाध्यक्ष रामकिशोर पुरोहित ललिया महाराज, जिला महासचिव आजाद उददीन, नगर अध्यक्ष राघवेन्द्र तिवारी, जिला सचिव श्रीनारायण दीक्षित, वरिष्ठ कांग्रेसी मान सिंह झां, देवेन्द्र शर्मा कोंच से दिल्ली के लिए कूच कर गये कांग्रेस पार्टी के नगर अध्यक्ष राघवेन्द्र तिवारी ने बताया कि तीन जनवरी को राहुल गांधी की यात्रा दिल्ली बार्डर के पास गाजियाबाद लोनी में प्रवेश करेगी जहां से वह शामिल होकर गाजियाबाद, बागपत, शामली यूपी के इन तीन जिलों से होते हुए हरियाणा में प्रवेश करेगी वहां तक हम सभी पैदल यात्रा करते हुए पहुंचेंगे गौरतलब है कि राहुल गांधी की भारत यात्रा जोड़ो यात्रा को सौ दिन से अधिक हो चुके हैं जो कई राज्यों से होकर दिल्ली पहुंच गई उनकी ये यात्रा मंहगाई, बेरोजगारी देश में बढ़ती नफरत के खिलाफ है जिसे कन्याकुमारी से शुरू किया गया था और ये श्रीनगर कश्मीर तक जाएगी

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जालौन: खेल खेलकर जनपद जालौन का मान बढ़ा रहे है रुद्र,बहुमुखी प्रतिभा के है धनी, पा चुके कई सम्मान

Tue Jan 3 , 2023
स्लग-खेल खेलकर जनपद जालौन का मान बढ़ा रहे है रुद्र,बहुमुखी प्रतिभा के है धनी, पा चुके कई सम्मान रिपोर्टर :- अविनाश शाण्डिल्य के साथ विबेक द्ववेदी Vv न्यूज चैनल कोंच जालौन जालौन:-प्रतिभा संसाधनों की मोहताज नहीं होती परन्तु प्रदर्शन की पूरक होती यह कहावत जनपद जालौन के नदीगांव के मध्यमवर्गीय […]

You May Like

advertisement