भारत की बेटियां हर क्षेत्र में चुनौतियों को स्वीकार करने के लिए तैयार : प्रोफेसर सोमनाथ

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 94161-91877

कुवि कुलपति प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवा ने किया कुवि एल्युमनाई महिला हॉकी खिलाड़ी ओलंपियन नवनीत को सम्मानित।
ओलंपिक महिला हॉकी टीम में बेटियों के प्रदर्शन पर गर्व : प्रो. सोमनाथ ।

कुरुक्षेत्र, 10 सितम्बर :- कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवा ने कहा कि भारत की बेटियां हर क्षेत्र में चुनौतियों को स्वीकार करने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में लड़कियां हर क्षेत्र में आगे हैं। कुवि कुलपति प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवा ने यह विचार शुक्रवार को महिला हॉकी खिलाड़ी व कुवि एल्युमनाई नवनीत को सम्मानित करते हुए व्यक्त किए।
प्रोफेसर सोमनाथ ने कहा आज लड़कियां शिक्षा, शोध, विज्ञान, खेल, राजनीति व हर क्षेत्र में परचम लहरा रही हैं। उन्होंने कहा कि टोक्यो ओलपिंक पूरी महिला हॉकी टीम ने देश में बेटियों का सिर गर्व से ऊंचा किया है। हमें ओलंपिक महिला हॉकी टीम में बेटियों के प्रदर्शन पर गर्व है। यह कुवि के लिए बडे़ गर्व की बात है कि नवनीत हमारे विश्वविद्यालय के बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा है।
उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय अपने खिलाड़ियों के लिए उच्च स्तर की सुविधाएं उपलब्ध करवा रहा है। आगे भी खेल के क्षेत्र में कुवि अपना योगदान देकर खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करता रहेगा। मुलाकात के दौरान हॉकी खिलाड़ी नवनीत ने ओलपिंक के अपने अनुभव को भी सांझा किया। नवनीत ने कहा कि हमारे देश के खिलाड़ियों में काफी प्रतिभा है बस उसे निखारने की जरूरत है।
इस अवसर पर कुलसचिव डॉ. संजीव शर्मा ने भी हॉकी खिलाड़ी नवनीत को बधाई दी। इस मौके पर नवनीत के पिता सरदार बूटा सिंह, मनजीत सिंह, सतविन्द्र सिंह, रविन्द्र पाल सिंह, डॉ. सुखविन्द्र सिंह, डॉ. जीत सिंह शेर, छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. अनिल वशिष्ट, प्रो. ब्रजेश साहनी, डॉ. दीपक राय बब्बर व कुलपति के ओएसडी पवन रोहिला मौजूद रहे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

विधायक सुभाष सुधा ने गौशाला बाजार में भगवान गणेश की मूर्ति का किया अनावरण

Sat Sep 11 , 2021
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 94161-91877 थानेसर वासियों को दी गणेश चतुर्थी की बधाई और शुभकामनाएं।सभी मिलकर विघ्नहर्ता भगवान गणेश से करे कोरोना महामारी के खात्मे की प्रार्थना। कुरुक्षेत्र 10 सितम्बर :- विधायक सुभाष सुधा ने गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर थानेसर वासियों को बधाई एवं […]

You May Like

Breaking News

advertisement