
उत्तर बस्तर कांकेर, 19 जून 2026/ सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों की कार्यक्षमता को सुदृढ़ बनाने, उन्हें आत्मनिर्भर बनाने, वित्तीय समाधान उपलब्ध कराने तथा सतत विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भारत सरकार के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय द्वारा ‘रेजिंग एंड एक्सेलरेटिंग एमएसएमई परफॉर्मेंस (रैम्प) योजना लागू की गई है। यह एक परिणाम-उन्मुख योजना है, जिसका उद्देश्य एमएसएमई क्षेत्र के समग्र उन्नयन को सुनिश्चित करना है। उक्त योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र कांकेर द्वारा 23 जून को दोपहर 12 बजे शहर के मेन रोड टिकरापारा स्थित निजी होटल में इंडस्ट्रीज एवं बैंकर्स मीट का आयोजन किया जाएगा। उक्त कार्यक्रम हेतु इच्छुक उद्यमी निर्धारित समय व स्थान पर उपस्थित हो सकते हैं। इस संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए कार्यालय महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र कांकेर से संपर्क कर जानकारी प्राप्त किया जा सकता है।


