सूचना शिविर सह विकास फोटो प्रदर्शनी के माध्यम सेबलौदा के लोगों को मिली विकास योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी

    जांजगीर-चांपा, 3 मार्च, 2021/ छत्तीसगढ़ सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों पर आधारित विकासखंड स्तरीय विकास फोेेटो प्रदर्शनी सह-सूचना शिविर का आयोजन जनसंपर्क विभाग द्वारा किया जा रहा है। बलौदा के जनपद पंचायत परिसर में किया गया। प्रदर्शनी स्थल पर जनसंपर्क विभाग द्वारा प्रकाशित मासिक पत्रिका जनमन, राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित प्रचार समाग्री का निःशुल्क वितरण किया गया। बलौदा तथा आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के आये लोगों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया और सरकार की योजनाओं की जानकारी ली।
     प्रदर्शनी देखने आये भिलाई (ब) के प्रियंका ओग्रे, सीमा अनंत, सर्वश्री सुरेश देवागंन, गजेन्द्र तिवारी-बिलासपुर, आरपी मरकाम-किरारी, सतीष राठौर-जांजगीर, राजेन्द्र सिंह-चारपार, बंधनसिह-तेन्दूभाठा, टीमनलाल-खारी, कृष्णा-खैजा, शत्रुहन पटेल-खोहा ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया और राज्य सरकार की योजनाओं को जनकल्याणकारी और ग़रीबों, किसानों की हितैषी बताया।
     प्रदर्शनी में छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वकांक्षी योजना नरवा, गरवा, घुरवा और बारी के क्रियान्वयन, समर्थन मूल्य पर धान खरीदी, राजीव गांधी न्याय योजना, गोधन न्याय योजना, आदर्श गौठान, बिजली बिल हाफ योजना, मनरेगा, मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान, राम वन गमन पथ, अल्पकालीन कृषि ऋण माफ, डाॅ खूबचन्द बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना, शिक्षा, मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान, पीडीएस, के विभिन्न जनकल्याकारी योजनाओं से संबंधित छायाचित्र के माध्यम से जानकारी दी गई। विधानसभा अध्यक्ष डाॅ चरणदास महंत, मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल, स्वास्थ मंत्री एवं जिले के प्रभारी श्री टी.एस. सिंहदेव, छत्तीसगढ़ राज्य गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष डाॅ रामसुन्दर दास की उपस्थिति में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमो के छायाचित्र को आकर्षक ढंग से प्रदर्शित की गई है।
आगामी शिविर  की निर्धारित तिथि –
    विकासखंड स्तरीय विकास फोेेटो प्रदर्शनी सह-सूचना शिविर विकासखंड मुख्यालय के जनपद कार्यालयों में किया जा रहा है। इसी कड़ी में 04 मार्च को अकलतरा में प्रदर्शनी का आयोजन होगा। इसी तरह 05 मार्च को पामगढ़, 06 मार्च को बम्हनीडीह, 08 मार्च को सक्ती, 09 मार्च को मालखरौदा और 10 मार्च को जैजैपुर में छायाचित्र प्रदर्शनी सह सूचना शिविर आयोजित कर आम जनता को छत्तीसगढ़ सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, कार्यक्रमों और उपलब्धियों की जानकारी दी जाएगी।

Read Article

Share Post

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित करेगी उमंग संस्था।

Wed Mar 3 , 2021
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित करेगी उमंग संस्था। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 94161- 91877 प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान हासिल करने वाले प्रतिभागियों को किया जाएगा सम्मानित। कुरुक्षेत्र, 3 मार्च :- उमंग समाजसेवी संस्था द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर ऑनलाईन […]

You May Like

Breaking News

advertisement