नगर पंचायत बलौदा में विकास फोटो प्रदर्शनी संपन्न प्रदर्शनी के माध्यम से मिली प्रदेश सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी

जांजगीर-चांपा, 23 दिसंबर, 2021/ राज्य सरकार के सफल 3 साल का कार्यकाल पूरे होने के अवसर पर जनसंपर्क विभाग द्वारा आज जिले के बलौदा विकासखंड मुख्यालय में विकास फोटो प्रदर्शनी आयोजित की गई। प्रदर्शनी स्थल पर गत 3 साल में छत्तीसगढ़ राज्य में हुए विकास कार्यों जनहितकारी योजनाओं और उपलब्धियों पर आधारित लघु फिल्म प्रोजेक्टर के माध्यम से दिखाई गई।
नगर पंचायत बलौदा सहित समीप के गांव से आए लोगों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने राम वन गमन पथ परियोजना के तहत शिवरीनारायण के पर्यटन विकास और कम दाम पर गुणवत्ता युक्त दवाइयों वाली श्री धन्वंतरी मेडिकल स्टोर योजना की विशेष रूप से तारीफ की।
आज बलौद विकासखंड में आयोजित विकास फोटो प्रदर्शनी में समीप के गांव के सर्वश्री कन्हैया राठौर, मुरीतराम, सुनीता, रविशंकर, होरी लाल यादव, आर पी मरकाम, मनोज कुमार यादव, सी आर शांडिल्य, प्रियंका देवांगन, खिलेश्वरी देवांगन, राम कुमारी प्रजापति, दुगेश्वरी, भारती शर्मा, परसराम, परिवेश कुमार देवांगन, तानसेन साहू, खिलेश्वरी देवांगन, खिलेश्वरी नागरची सहित सैकड़ों लोगों ने अवलोकन किया और फोटो प्रदर्शनी और लघु फिल्म की प्रशंसा की।

Read Article

Share Post

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड: विधायक राजेश शुक्ला का स्वागत,

Thu Dec 23 , 2021
स्लग— विधायक राजेश शुक्ला का स्वागत। स्थान—पन्तनगर रिपोर्टर, जफर अंसारी एंकर— किच्छा विधानसभा क्षेत्र के नगला पंतनगर नगरपालिका की अधिसूचना जारी कराकर देहरादून से पंतनगर पहुंचे विधायक राजेश शुक्ला का पन्तनगर नगला क्षेत्र के निवासियों ने पंतनगर एयरपोर्ट पर विधायक राजेश शुक्ला का जोरदार स्वागत किया।विधायक राजेश शुक्ला ने कहा […]

You May Like

Breaking News

advertisement