रोजगार दिवस में दी गई निजी भूमि पर लिए जाने वाले कार्यों की जानकारी

जांजगीर-चांपा 8 फरवरी 2022। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के अंतर्गत ग्राम पंचायतों में प्रतिमाह 7 तारीख को रोजगार दिवस का आयोजन किया जा रहा है। इसी तारतम्य में 7 फरवरी 2022 को जिले की जनपद पंचायतों की ग्राम पंचायतों में रोजगार दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें महात्मा गांधी नरेगा के दिशा निर्देशों के साथ ही निजी भूमि पर लिये जाने वाले हितग्राही मूलक कार्यों की जानकारी ग्रामीणों को प्रदान की गई।
जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री गजेन्द्र सिंह ठाकुर के निर्देश पर प्रतिमाह 7 तारीख को रोजगार दिवस मनाए जाने के निर्देश दिए गए हैं। जिले की ग्राम पंचायतों में मनरेगा के तहत चल रहे कार्यों के दौरान रोजगार दिवस का आयोजन कोविड के दिशा निर्देशों को ध्यान में रखते हुए मनाया जा रहा है। इस दौरान मनरेगा श्रमिकों, ग्रामीणों को निजी भूमि पर लिए जाने वाले कार्यों से अवगत कराया गया। भूमि सुधार (मेढ़ बधान एवं समतलीकरण) कार्य द्वारा परती या बंजर भूमि को खेती योग्य बनाने, डबरी निर्माण, कुआं निर्माण एवं अन्य जल संचयन संरचनाओं से सिंचाई सुविधाएं की जानकारी प्रदान की गई। इसी प्रकार बागवानी, रेशम पालन, पौधारोपण और कृषि वानकी कार्य के माध्यम से आजीविका में किस तरह से हितग्राही सुधार ला सकते हैं, विस्तार से बताया गया। नाडेप कम्पोस्ट टैंक, वर्मी कम्पोस्ट टैंक व द्रव जैविक खाद अमृत पानी टंकी निर्माण के द्वारा जैविक खेती में बहुत कारगर सिद्ध होते हैं। इसके अलावा पशुधन विकास से संबंधित कार्य जैसे मुर्गी शेड, बकरी शेड, पशु शेड एवं अंजोला टंकी निर्माण, मवेशियों हेतु पक्का फर्श, यूरिन टैंक व आहार हेतु टांका निर्माण की जानकारी दी गई। सोमवार को जिले की जनपद पंचायत पामगढ़ की ग्राम पंचायत हिर्री, भिलौनी में मनरेगा रोजगार दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें नया तालाब निर्माण के दौरान उपस्थित श्रमिकों को उनके अधिकारों से अवगत कराया गया। इसके अलावा हितग्राही मूलक कार्यों की जानकारी दी गई। इसके अलावा जनपद पंचायत नवागढ़ की ग्राम पंचायत जगमंहत, गोधना, सरखों, देवरी, अवरीद में आयोजन हुआ। जनपद पंचायत डभरा की ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत जैजैपुर की ग्राम पंचायत डोमाडीह में एवं जनपद पंचायत डभरा की ग्राम पंचायत छबारीपाली, कटेकोनी बड़े, किरारी, गोपालपुर, बलौदा जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत जावलपुर, करमा में रोजगार दिवस का आयोजन किया गया।

Read Article

Share Post

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सगड़ी आज़मगढ़:आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी ने शुरू किया जनसंपर्क अभियान

Tue Feb 8 , 2022
आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी ने शुरू किया जनसंपर्क अभियान। सगड़ी में नया इतिहास रचेगी आम आदमी पार्टी– मुकेश राय सगड़ी (आजमगढ़): विधानसभा चुनाव के नजदीक आते ही सभी पार्टियों ने जहां चुनावी तैयारियां तेज कर दी है वही आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी मुकेश राय ने सबसे पहले कदम […]

You May Like

Breaking News

advertisement