मालखरौदा में किया गया सूचना शिविर सह विकास फोटो प्रदर्शनी का आयोजन


जांजगीर-चांपा, 2021/  छत्तीसगढ़ सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, कार्यक्रमों और उपलब्धियों पर आधारित विकासखंड स्तरीय विकास फोेेटो प्रदर्शनी सह-सूचना शिविर का आयोजन  जनसंपर्क विभाग द्वारा किया जा रहा है। इस क्रम में आज मालखरौदा जनपद पंचायत मुख्यालय में फोेेटो प्रदर्शनी सह-सूचना शिविर का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी स्थल पर जनसंपर्क विभाग द्वारा प्रकाशित मासिक पत्रिका जनमन, राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, कार्यक्रमों से संबंधित प्रचार सामाग्रियों का निःशुल्क वितरण किया गया। खंड मुख्यालय मालखरौदा सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के आये लोगों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया, सरकार की योजनाओं की जानकारी ली।
        मालखरौदा के सर्वश्री सूरजभान, डी.आर. साहू, मिथलेश, विजेन्द्र, कर्रापाली के सुरेश गबेल, सारसडोल के भगवान चारण, आमनदुला के श्यामलाल, भाटा के महेश डड़सेना सहित आसपास के ग्रामीणों ने भी प्रदर्शनी का अवलोकन कर जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ली। दर्शकों ने मुख्यमत्री हाॅट बाजार योजना,  नरवा, गरवा, घुरवा और बारी योजना सहित किसानों के कल्याण के संचालित योजनाओं की सराहना की। प्रदर्शनी में राम वन गमन पथ और कोविड लाकडाउन के दौरान जिला प्रशासन द्वारा कोरोना सक्रमितों के ईलाज के लिए किए गए समुचित व्यवस्था की फोटो प्रदर्शित की गई।
दर्शकों ने  डाॅ खूबचन्द बघेल स्वास्थ्य सुरक्षा योजना और मुख्यमंत्री हाट बाजार योजना को आमजन के लिए  बहुत उपयोगी बताया। राज्य सरकार ने आमजनों के प्रति संवेदनशीलता का परिचय देते हुए गंभीर बिमारियों के निःशुल्क उपचार के लिए योजनाए बानाई है।
       राज्य सरकार की किसान हितैषी योजनाओं से युवा वर्ग भी खेती किसानी में रूचि लेने लगे हैं। गत वर्षों की तुलना में पंजीकृत किसानों की संख्या में वृद्धि हुई है। प्रदर्शनी में छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वकांक्षी योजना नरवा, गरवा, घुरवा और बारी के क्रियान्वयन, राजीव  मितान क्लब, स्वास्थ्य विभाग की मुख्यमंत्री हाॅट बाजार योजना, गढ़कलेवा योजना, मुख्यमंत्री खाद्यान्न योजना सहित विभिन्न योजनाओं आकर्षक छायाचित्रों के माध्यम से प्रदर्शित किया गया। प्रदर्शनी मे महिला एवं बाल विकास विभाग के परियोजना अधिकारी श्रीमती रेखा श्रीवास्तव, वेटनरी विभाग के सत्यपाल चन्द्रा, स्वास्थ्य विभाग के पी.एस. खुंटे सहित अन्य अधिकारियों ने विभागीय योजनाओं की जानकारी दी।
आगामी शिविर की निर्धारित तिथि –
       विकासखंड स्तरीय विकास फोेेटो प्रदर्शनी सह-सूचना शिविर विकासखंड मुख्यालयों में किया जा रहा है। इस क्रम में 10 मार्च को जैजैपुर और 11 मार्च को डभरा में छायाचित्र प्रदर्शनी सह सूचना शिविर आयोजित कर आम जनता को छत्तीसगढ़ सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, कार्यक्रमों और उपलब्धियों की जानकारी दी जाएगी।

Read Article

Share Post

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

लोकवाणी में इस बार प्रदेश की नारी शक्ति से होगी बात,14 मार्च को प्रसारित होगी 16 वीं कड़ी

Thu Mar 11 , 2021
  जांजगीर-चांपा 2021/मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल लोकवाणी में इस बार प्रदेश की नारीशक्ति को संबोधित करेंगे।  मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की मासिक रेडियो वार्ता लोकवाणी की 16 वीं कड़ी का प्रसारण 14 मार्च 2021 को होगा। लोकवाणी का प्रसारण छत्तीसगढ़ स्थित आकाशवाणी के सभी केंद्रों,एफएम रेडियो और क्षेत्रीय समाचार चैनलों […]

You May Like

advertisement