![](https://vvnewsvaashvara.in/wp-content/uploads/2022/12/IMG-20221230-WA0021-1024x576.jpg)
किसान मेला गोष्ठी मे दी जानकारी
हसेरन। ब्लॉक मुख्यालय परिसर मे एक दिवसीय किसान मेला गोष्ठी का आयोजन हुआ। किसानों को कृषि संबंधित जानकारी दी गयी। किसानों को मिट्टी की जांच कराए जाने की बात कही। मेला प्रभारी रामबाबू यादव ने कृषि संबंधित जानकारी देकर जागरूक किया। फसलों की पैदावार बढ़ाने के लिए जांच आवश्यक है। फसल संबंधित उत्तम बीजों के बारे में अवगत कराया। फसल को समयानुसार पानी और खाद डालने की बात कही। इस मौके पर किसान केशव रामपाल , रामदास , जवाहर लाल , अशोक कुमार ,रमेश चंद , जयशंकर , रामनरेश , अभिषेक कुमार , वीरपाल मौजूद रहे।