आकांक्षा आवासीय विद्यालय में अभिव्यक्ति ऐप के संबंध में दी गई जानकारी

जांजगीर-चांपा 03 जून 2022/ जिला प्रशासन जांजगीर चांपा इस जिले के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करने के उद्देश्य से आकांक्षा कार्यक्रम अंतर्गत राष्ट्रीय स्तर की इंजीनियरिंग एवं मेडिकल तथा पीएससी, व्यापम्, रेलवे, बैंकिंग एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की निःशुल्क तैयारी कराई जाती है। पुलिस विभाग द्वारा अभिव्यक्ति ऐप के संबंध में जागरूक किया गया। इस ऐप के माध्यम से किसी भी आपातकाल की स्थिति में शिकायत की जा सकती है जिसका निराकरण पुलिस विभाग द्वारा त्वरित रूप से किया जावेगा। इसके अतिरिक्त महिला सुरक्षा के संबंध में सुझाव/टीप्स भी प्रदान किया गया।
जिला रोजगार अधिकारी जांजगीर चांपा ने बताया कि पुलिस विभाग की ओर से निरीक्षक श्रीमती सुनीता नाग बंजारे (महिला सेल) पुलिस अधीक्षक कार्यालय जांजगीर चांपा, सहायक उपनिरीक्षक श्री शत्रुहन लाल राठौर एवं महिला प्रधान आरक्षक एनुका तिर्की द्वारा अभिव्यक्ति ऐप के संबंध में विस्तार से जानकारी प्रदान किया गया।

Read Article

Share Post

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नियमित रूप से साइकिल चलाने से शरीर एक्टिव रहता है : नीरू मलिक

Fri Jun 3 , 2022
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 कुरुक्षेत्र, 3 जून : ग्रीन फील्ड पब्लिक स्कूल, द पर्ल की प्राचार्या नीरू मलिक ने विश्व साइकिल दिवस पर संदेश देते हुए कहा कि पैदल चलने और साइकिल चलाने से न केवल पर्यावरण को सेव रखा जा सकता है बल्कि शरीर […]

You May Like

Breaking News

advertisement