बिहार:मक्का अधारित मेगा प्रोजेक्ट के निर्माण हेतु पहल शुरू– सांसद प्रदीप कुमार सिंह

मक्का अधारित मेगा प्रोजेक्ट के निर्माण हेतु पहल शुरू– सांसद प्रदीप कुमार सिंह

अररिया से मो माजिद

सीमांचल सहित कोसी जनपद के किसानों के लिए बहुत बड़ी योजना को कार्यरूप दिया जा रहा है। इस बड़े योजना के किर्यान्वन की सफलता के लिए सांसद पुरजोर कोशिश में लगे हैं। सामाजिक कार्यकर्ता दक्षिणेश्वर प्रसाद राय पप्पू ने इसकी जानकारी साझा करते हुए बताया की अररिया के लोकप्रिय सांसद प्रदीप कुमार सिंह विगत दिनों एक बड़े निवेशक को मक्का अधारित स्टार्च फैक्ट्री प्लांट लगाने के जिले के विभिन्न स्थानों का दौरा करवाया था। अगर सब कुछ ठीक-ठाक रहा है तो उक्त फैक्ट्री के लिए तथाकथित निवेशक सैकड़ों करोड़ रुपए का निवेश करेंगे। जिससे अररिया जिला समेत सीमांचल के लाखों किसानों के दिन बहुरेंगे। उन्हें अपना मक्का बेचने के लिए अन्य जिला व प्रदेश का रुख नहीं करना पड़ेगा। सामाजिक कार्यकर्ता ने बताया की सांसद अररिया का यह भागीरथी प्रयास को फलीभूत होने से यहाँ के किसानों की तकदीर बदल जाएगी और उनके जीवन स्तर में काफी बदलाव होगा। सामाजिक कार्यकर्ता ने आगे बताया की उक्त फैक्ट्री को अपने विभिन्न प्रकार के उत्पादनों के लिए प्रत्येक दिन लगभग 800 टन मक्के की आवश्यकता होगी। इससे सहज अंदाजा लगाया जा सकता है की मक्के की कीमत में कितना इजाफा होगा। जिसका सीधा फायदा यहाँ के स्थानीय किसानों समेत अन्य जिलों के किसानों को भी मिलेगा। इसके साथ हीं उन्होंने बताया की जहाँ लगभग पांच हजार लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार मिलेगा तो अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार का सृजन होगा जिससे इलाके में खुशहाली आएगी। सामाजिक कार्यकर्ता डी पी राय ने सांसद के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा है की यहाँ के किसानों में इस खबर से काफी खुशी व्याप्त है। लोग अपने सांसद के द्वारा अच्छे और बड़े काम को जमीन पर उतारने का इंतजार कर रहे हैं।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बिहार:कैलाश ठाकुर बने भाजपा किसान मोर्चा प्रभारी

Thu Aug 26 , 2021
कैलाश ठाकुर बने भाजपा किसान मोर्चा प्रभारी, फारबिसगंज (अररिया) संवाददाता फारबिसगंज ढोल्बज्जा निवासी कैलाश ठाकुर को भाजपा किसान मोर्चा का फारबिसगंज विधानसभा प्रभारी नियुक्त किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार भाजपा किसान मोर्चा के अररिया जिला प्रभारी अरुण कुमार चौधरी के द्वारा अपने फारबिसगंज विधानसभा के दौरान उक्त मनोनयन […]

You May Like

advertisement