कैंटर की टक्कर से मासूम की मौत, माता-पिता घायल

कैंटर की टक्कर से मासूम की मौत, माता-पिता घायल

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : थाना भमोरा क्षेत्र में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में 5 वर्षीय मासूम बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके माता-पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा कनकपुर मोड़ के पास हुआ, जब एक तेज रफ्तार कैंटर ने पीछे से बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।
हादसे के बाद तीनों सड़क पर जा गिरे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी भीषण थी कि बच्चा हैदर अली ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि उसके माता-पिता को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मृतक बच्चा हैदर अली बदायूं जिले के थाना दातागंज क्षेत्र के गांव अमरोली निवासी हसरत अली और अफसाना का सबसे छोटा बेटा था। परिवार आंवला क्षेत्र के गांव गुलड़िया में रिश्तेदारों के घर से लौट रहा था। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल दंपत्ति को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। साथ ही मासूम के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
इस हादसे के बाद पूरे गांव और मृतक परिवार में कोहराम मचा हुआ है। हैदर अली तीन भाई-बहनों में सबसे छोटा था, जिससे पूरा परिवार उसे बहुत दुलार करता था। उसकी असमय मृत्यु से माता-पिता बेसुध हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से आरोपी ड्राइवर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
वहीं पुलिस ने मौके से कैंटर को कब्जे में ले लिया है और वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हादसे के कारणों की गहनता से जांच की जा रही है और दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।
यह हादसा एक बार फिर से तेज रफ्तार और लापरवाह ड्राइविंग के खतरों की ओर इशारा करता है, जिससे सड़कों पर चलने वाले निर्दोष लोग अक्सर शिकार हो जाते हैं।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जेबी मोटर्स का प्रदूषण जांच लाइसेंस दो महीने के लिए निलंबित

Tue May 20 , 2025
जेबी मोटर्स का प्रदूषण जांच लाइसेंस दो महीने के लिए निलंबित दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : न्यूज़ चैनल और अखबार में लगी खबर पर उप परिवहन आयुक्त ने कार्रवाई कर जेबी मोटर्स का प्रदूषण जांच लाइसेंस दो महीने के लिए किया निलंबित। उपभोक्ताओं से 65 की जगह वसूल रहे […]

You May Like

advertisement