इंसानियत सेवा दल ने रामायण का पाठ कर मनाई अपनी 26 वी वर्षगांठ

इंसानियत सेवा दल ने रामायण का पाठ कर मनाई अपनी 26 वी वर्षगांठ

अमृत वेला प्रभात सोसायटी सदस्यों ने किया सत्संग

राजिंदर शर्मा (मामा जी ) सर्वसहमति से चुने गए नए प्रधान

फिरोजपुर 03 अप्रैल कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता:-

श्री नीलकंठ मन्दिर के प्रांगण में इंसानियत सेवा दल के 26 वर्ष पुरे होने पर प्रत्येक वर्ष की तरह श्री रामायण जी का पाठ कर भजन सत्संग आरती उपरांत भंडारे का आयोजन किया। जिसमें अमृत वेला संस्था सदस्य राजेश वासुदेवा, अरुण नन्दा,प्रदीप चानना महंत नारायण दास पाली, व अजय मोंगा ने भजन गा कर आए भक्तों को मंत्र मुग्ध किया। राजेश वासुदेवा, पंडित वरिंदर त्रिपाठी ने बताया शरीर खेत है यह आपका क्षेत्र है जैसे किसान अपनी ज़मीन को साफ़ करता है उपजाऊ करने के लिए उसमें कड़ी मेंहनत कर गन्दगी कूड़ा करकट साफ़ कर अच्छे बीज बोता है इसी प्रकार हमारे अन्दर भी गन्दगी भरी है कूड़ा करकट भरा है जो मात्र परमात्मा के नाम का सुमिरण करने से ही साफ़ होगा। राजिंद्र शर्मा (मामा जी) ने इंसानियत सेवा दल सोसाइटी के द्वारा किए जा रहे कार्य के बारे में विस्तार से बताया । इस मौके पर सुभाष अग्रवाल अध्यक्ष,रमन वधवा,रमेश शर्मा,धीरज ग्रोवर कोषाध्यक्ष,अशोक कटारिया,अश्वनी शर्मा,तरसेम अरोड़ा, राजन ग्रोवर,राजकुमार वर्मा,संजीव शर्मा तुषार सहगल,श्री नीलकंठ मन्दिर से कमलेश वोहरा अध्यक्ष, शाम सिंह, यशपाल बजाज, विनोद कुमार, अशोक शर्मा, राजिंन्द्र शर्मा,कुलवंतराय सलूजा,मोहित कुमार मिक्की, ग्रोवर शर्मा, सुदेश शर्मा, किरण, भूमिका, सुनीता कटारिया, अरूणा तलवार, चानना परिवार इत्यादि बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आगे बढ़ने के लिए ऊंचा लक्ष्य रखें : प्रो. संजीव शर्मा

Mon Apr 3 , 2023
आगे बढ़ने के लिए ऊंचा लक्ष्य रखें : प्रो. संजीव शर्मा। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 कुवि के यूनिवर्सिटी सीनियर सेकेंडरी मॉडल स्कूल में यज्ञ में पूर्णाहुति के साथ नए शैक्षणिक सत्र का हुआ शुभारंभ। कुरुक्षेत्र, 03 अप्रैल : जीवन में आगे बढ़ने के लिए हमेशा […]

You May Like

Breaking News

advertisement